{"_id":"60c261788ebc3e16eb049bb0","slug":"if-the-father-did-not-get-the-mobile-phone-the-young-man-committed-suicide-hasanpur-news-mbd3918162188","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता ने मोबाइल फोन नहीं दिलाया तो युवक ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता ने मोबाइल फोन नहीं दिलाया तो युवक ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
ढबारसी(अमरोहा)। आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव में पिता द्वारा मोबाइल फोन न दिलाने पर नाराज युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
आदमपुर थाना क्षेत्र के दमगडा गांव निवासी रामपाल (18) पुत्र जगतवीर पिछले दो दिन से अपने पिता से 15 हजार रुपये की कीमत का मोबाइल दिलाने की जिद कर रहा था। पिता जगतवीर का कहना था कि अभी दस दिन पूर्व लड़की की शादी की है, जिसमें ज्यादा खर्चा होने के कारण इस समय मोबाइल के दिलाने के लिए रुपये की व्यवस्था नहीं है। कुछ समय बाद मोबाइल दिलाने की बात की। पिता ने उसे डांट भी दिया था।
पिता के आश्वासन से रामपाल संतुष्ट नहीं था और दो दिन पूर्व मोबाइल के लिए चंडीगढ़ नौकरी करने के लिए जाने लगा। लेकिन परिजनों ने उसे जाने से रोक लिया। बुधवार शाम फिर उसने अपने पिता से फोन दिलाने के लिए कहा, लेकिन पिता ने उसे डांट दिया। रात में किसी समय रामपाल कमरे में गया तथा रस्सी का फंदा बनाकर लटक गया। गुरुवार सुबह लगभग 4 बजे जब परिजन कमरे में गए तो वह फंदे पर लटका हुआ मिला। परिजनों ने जब यह दृश्य देखा तो चीख निकल गई। परिजनों व मोहल्ले के लोगों ने युवक को फंदे से नीचे उतारकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। वह पांच भाई बहन में चौथे नंबर का था। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना अंतिम संस्कार कर दिया।