फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   If the drum was not stopped, the brother refused to make his sister take rounds.

Amroha News: बरातियों द्वारा ढोल बजाना बंद न करने पर दुल्हन के भाई का बहन के फेरे देने से इंकार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
If the drum was not stopped, the brother refused to make his sister take rounds.
ढोल बंद नहीं किया तो भाई ने बहन के फेरे कराने से किया इन्कार
विज्ञापन

गजरौला(अमरोहा)। बरातियों द्वारा द्वार पूजा की रस्म पूरी करने के लिए ढोल बजाना बंद करने को कहने पर हुई मारपीट से नाराज दुल्हन के भाई ने अपनी बहन की शादी करने से इंकार कर दिया। पूरे दिन उसे मनाते रहे। रात भर भी मनौव्वल चलता रहा। अगले दिन तमाम रिश्तेदारों, परिचितों व संबंधियों के समझाने पर वह माना। विवाह की रस्म पूरी कर दुल्हन को ससुराल विदा किया गया।
संभल के ऐचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण की बीते रविवार को दो बेटियों की बरात आई। बड़ी बेटी की बरात ब्रजघाट से गई थी। छोटी बेटी की बरात पहले आ गई थी। जबकि ब्रजघाट से गई युवक की बरात उसके पीछे चल रही थी। बताया जा रहा है कि ब्रजघाट से गई बरात में दो सौ से अधिक बराती थे। ग्रामीणों का कहना है कि सभी शराब के नशे में थे। उनके साथ 20 लोग ढोल बजा रहे थे। जब बरात कन्या पक्ष के घर सामने पहुंची तो द्वार पूजा की रस्म के लिए ब्रजघाट वाले दूल्हे को बुलाया गया।
विज्ञापन

दुल्हन के भाई ने आरती की रस्म पूरी होने तक उसके साथियों से ढोल बजाना बंद करने को कहा। मगर उन्होंने किसी की बात नहीं सुनी। जिस पर कहासुनी के बाद लाठी डंडे चल गए। सूचना पाकर पहुंची ऐचोड़ा कंबोह थाना पुलिस को देख बराती दूल्हे व उसके कुछ रिश्तेदारों को गांव में छोड़ भाग गए। पुलिस ने ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। उनसे शादी की रस्म पूरी करने की बात कह पुलिसकर्मी चले गए। इस दौरान दुल्हन के भाई ने बरातियों के कारनामे से बदनामी करा देने की बात कह अपनी बहन के फेरे देने व शादी करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन भर मान मनौव्वल होती रही, लेकिन दुल्हन का भाई टस से मस नहीं हुआ। उसे मनाते हुए रविवार की रात भी बीत गई। तमाम रिश्तेदार, सगे संबंधी व परिचितों ने दुल्हन के भाई को समझाया। तरह-तरह के उदाहरण देकर उसे राजी किया। सोमवार की दोपहर बाद वह अपनी बहन के फेरे देने को तैयार हुआ। जिसके बाद विवाह की रस्म पूरी कर दुल्हन विदा की गई। यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed