फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   If reflectors are not installed on vehicles, then a fine of 10 thousand rupees will be imposed.

वाहनों पर रिफ्लेक्टर नहीं लगाया तो 10 हजार रुपये पड़ेगा जुर्माना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
If reflectors are not installed on vehicles, then a fine of 10 thousand rupees will be imposed.
कोहरे के दौरान होने वाले सड़क हादसों को रोकथाम के लिए परिवहन विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। विभागीय अधिकारी अभियान चला कर व्यावसायिक वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगा रहे हैं। अब बिना टेप लगे वाहनों पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाने के तैयारी है।
विज्ञापन

सर्दी के मौसम में कोहरे का प्रकोप बना रहता है। वाहन चलाने के दौरान थोड़ी सी लापरवाही बड़े हादसों का सबब बनती है। वैसे ही भी जिले में पिछले सालों के मुकाबले में हादसों में होनी वाली मृत्यु दर में 16 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में कोहरे में हादसों को रोकना बड़ी चुनौती है। लिहाजा परिवहन विभाग ने हादसों को रोकने के लिए कदम उठाया है। व्यवसायिक वाहन चालकों से वाहनों के आगे सफेद, पीछे लाल और वाहन के दोनों तरफ पीले रंग का रिफ्लेक्टर टेप लगाने की अपील की है। इसके लिए एआरटीओ कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों ने लगातार भारी वाहनों या गन्ना लदे ट्रैक्टर-ट्रालियों पर रिफ्लेक्टर लगवाए हैं।
विज्ञापन

एआरटीओ एके राजपूत ने बताया कि वाहनों पर रिफ्लेक्टर लग जाने से सामने वाले वाहन की हेडलाइट की तेज रोशनी में दूर से आने वाले वाहनों को देखा जा सकेगा। इससे हादसों में कमी आएगी। इससे सड़क दुर्घटना में कमी होेने की संभावना है। अभियान में चालकों को बताया जा रहा है कि कोहरे में वाहन चलाने के दौरान लो बीम लाइट का इस्तेमाल करें। फॉग लाइट का इस्तेमाल भी होने से कोहरे में वाहन चलाना आसान होगा और हादसों से बचाव भी होगा। खासतौर पर ट्रैक्टर ट्रालियों के पीछे रिफ्लेक्टर ना होने के कारण कोहरे में अधिक हादसे होते हैं। इसलिए ट्रैक्टर ट्रालियों के पीछे भी रिफ्लेक्टर टेप लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed