फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Husband of married woman arrested for threatening self-immolation in front of police station

थाने के सामने आत्मदाह की धमकी देने वाली विवाहिता का पति गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Husband of married woman arrested for threatening self-immolation in front of police station
थाने के सामने आत्मदाह करने की धमकी देने वाली विवाहिता के पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

रहरा थानाक्षेत्र के फूलपुर में रहने वाली विवाहिता प्रीति का आरोप था कि उसका पति और ससुराल वाले मारपीट कर उत्पीड़न करते हैं। इस संबंध में उसने जिला स्तरीय अधिकारियों से लेकर थाना पुलिस तक कई बाद शिकायती पत्र दिए। बावजूद इसके पुलिस सुनवाई हुई थी। इससे नाराज होकर प्रीति ने शुक्रवार को रहरा थाने के बाहर मिट्टी का तेल छिड़ककर आत्मदाह करने की धमकी दी थी। विवाहिता की धमकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस में खलबली मच गई थी। एसपी विनीत जायसवाल ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी के आदेश दिए थे। जिसके बाद रहरा पुलिस ने प्रीति के पति भूपेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष अमर सिंह ने बताया कि भूपेंद्र के कब्जे से एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस और 11 खोखा कारतूस बरामद हुआ है। उसके न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed