{"_id":"6270209608211b19730dd5bc","slug":"husband-broke-up-due-to-relationship-with-lover-jpnagar-news-mbd4267220109","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी से संबंधों के चलते पति ने तोड़ा नाता, प्रेमी ने भी कर दिया शादी से इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी से संबंधों के चलते पति ने तोड़ा नाता, प्रेमी ने भी कर दिया शादी से इनकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिडौली। थाना क्षेत्र के एक गांव में पड़ोसी गांव के युवक ने विवाहिता को प्रेम जाल में फंसा लिया और उसके साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। अवैध संबंधों का पता चलने पर ससुराल वालों ने विवाहिता से नाता तोड़ लिया। अब प्रेमी ने भी शादी करने से इनकार कर दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर प्रेमी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
यह मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। गांव निवासी युवती की शादी 16 मार्च 2022 को पड़ोस के गांव में हुई थी। विवाहिता अपने मायके आई तो यहां उसकी मुलाकात पड़ोसी गांव के युवक से हो गई। आरोप है कि युवक ने विवाहिता को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और शारीरिक संबंध बनाए। शादी करने का झांसा देकर ससुराल से संबंध खत्म करने का दबाव बनाया। इस बीच विवाहिता के प्रेम प्रसंग की बात उसके पति को पता चल गई। लिहाजा ससुराल वालों ने विवाहिता से संबंध खत्म कर लिए। पति ने उसे ले जाने से साफ इनकार कर दिया। आरोप है कि 22 अप्रैल को भी प्रेमी ने विवाहिता के साथ शारीरिक संबंध बनाए। लेकिन अब वह शादी करने से इनकार कर रहा है। उसने विवाहिता को शादी करने की जिद करने पर जान से मारने की धमकी दी। सोमवार को पीड़ित ने डिडौली कोतवाली में तहरीर देकर प्रेमी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष सुनील मलिक ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।