फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Human trafficking Nepal teenager recovered from Amroha girls used to call India for jobs

मानव तस्करी: नेपाल की किशोरी अमरोहा से बरामद, नौकरी का झांसा देकर भारत बुलाई जाती थीं लड़कियां

Sun, 23 May 2021 09:51 PM IST
सुशील कुमार कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, रहरा (अमरोहा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रहरा (अमरोहा) Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sun, 23 May 2021 09:51 PM IST
सार

लड़की ने बताया कि वह नेपाल के थाना एवं जिला कंचनपुर क्षेत्र में निजी स्कूल में नृत्य सिखाती थी। मार्च 2021 में पड़ोसी गांव के दो लड़के व दो लड़कियां पास पहुंचे और बैंग्लोर में डांस एकेडमी में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। 16 मार्च 21 को नेपाल बॉर्डर पार कर लिया।

विज्ञापन
Human trafficking Nepal teenager recovered from Amroha girls used to call India for jobs
Human Trafficking - फोटो : पेक्सेल्स

विस्तार

बैंग्लोर में नौकरी दिलाने के बहाने नेपाल से लाई गई 16 वर्षीय किशोरी को तीन माह बाद नेपाल दूतावास के प्रतिनिधि के साथ पुलिस ने अमरोहा के रहरा क्षेत्र के गांव से बरामद किया है। लड़की ने खुद के फंसे होने की सूचना नेपाल के एक अंजान व्यक्ति को फोन पर दी थी। जिसके बाद दूतावास की मदद से पुलिस लड़की तक पहुंच पाई। थाना पुलिस ने क्षेत्र का युवक व नेपाली लड़की को दूतावास के प्रतिनिधि के सुपुर्द कर दिया है।

विज्ञापन


रविवार को नेपाल के दूतावास से प्रतिनिधि नवीन जोशी, महिला कर्मचारी ममता बैकन एवं फरीदाबाद थाने के एएसआई अमर सिंह की टीम रहरा थाने पहुंचे और यहां आमद कराने के बाद पुलिस को साथ लेकर गंगेश्वरी गांव पहुंचे। यहां एक घर से सोलह वर्षीय नेपाली लड़की को बरामद किया। जिस घर में वह रह रही थी, उस युवक को भी साथ ले लिया और वापस थाने पहुंचे। 
विज्ञापन


यहां पूछताछ के दौरान बरामद की गई लड़की ने बताया कि वह नेपाल के थाना एवं जिला कंचनपुर क्षेत्र में निजी स्कूल में नृत्य सिखाती थी। मार्च 2021 में पड़ोसी गांव के दो लड़के व दो लड़कियां पास पहुंचे और बैंग्लोर में डांस एकेडमी में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। 16 मार्च 21 को नेपाल बॉर्डर पार कर लिया। बॉर्डर पार करने के दौरान नेपाल की तीन और लड़कियां भी मिलीं। कुल सात लोग यूपी के बनवसा पहुंच गए। यहां बस से आनंद बिहार दिल्ली रात में पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


युवकों ने प्लेटफार्म पर चाय के साथ टोस्ट खाने को दिए थे। इसके बाद बेहोश हो गई। सुबह में होश आया तो साथ में जो साथी थे सभी गायब हो चुके थे। मोबाइल, पैसे सबकुछ ले जा चुके थे। लेकिन हाथ में एक पर्ची थमा कर गए थे। जिस पर नंबर लिखा हुआ था। उस पर संपर्क करने की कोशिश की तो संपर्क नहीं हुआ। यहां कई दिन भटकती रही। यहीं पर खोका चलाने वाले एक युवक से मुलाकात हुई। वह उसे रहरा थाना क्षेत्र के गंगेश्वरी अपने गांव में ले आया। 

उधर, नेपाल में लड़की के परिजनों ने 17 मार्च को बेटी के मिसिंग होने की रिपोर्ट लिखाई। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई। नेपाल दूतावास से संपर्क किया गया। उधर, पर्ची पर लिखे नंबर पर लड़की ने अभी कुछ दिन पूर्व संपर्क किया तो वह एक अंजान व्यक्ति का नंबर निकला जो नेपाल का ही था। लड़की ने खुद के यूपी में फंसे होने की जानकारी देकर मदद की गुजार लगाई। 

यह जानकारी नेपाल की पुलिस तक पहुंची। पुलिस ने नंबर को ट्रेस कर लिया और उस तक पहुंच गई। लड़की के गर्भ से होने की गांव में चर्चा है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई। लड़की ने बताया कि युवक ने उसके साथ शादी नहीं की है।

नेपाल दूतावास के प्रतिनिधि की सूचना पर गांव गंगेश्वरी से एक 16 वर्षीय नेपाली लड़की को बरामद किया है। उसके साथ गांव का एक युवक भी पकड़ा है। जिसके घर पर लड़की मिली। दोनों को नेपाल दूतावास के प्रतिनिधि के सुपुर्द कर दिया है। नेपाल दूतावास में ही उन दोनों से पूछताछ की जाएगी। - सतेंद्र कुमार सिंह, प्रभारी थाना रहरा।

साथ आईं अन्य लड़कियों का कोई सुराग नहीं
रहरा के गांव से बरामद की गई नेपाली लड़की ने बताया कि नेपाल से उसके साथ पांच और लड़कियां भी भारत आईं थीं। उनकी कोई जानकारी नहीं है। बरामद की गई लड़की की बात पर यकीन किया जाए तो मामला मानव तस्करी की ओर इशारा करता है। जबकि दूतावास के प्रतिनिधि नवीन जोशी का कहना है कि अन्य लड़कियों की नेपाल में मिसिंग की कोई रिपोर्ट दर्ज होने की भी जानकारी नहीं मिली है। यदि ऐसा है तो जानकारी जुटाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed