फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   How will you fight Omicron, when two lakh people did not get the second dose?

कैसे लड़ेंगे ओमिक्रॉन से लड़ाई, जब दो लाख लोगों ने दूसरी डोज ही नहीं लगवाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
How will you fight Omicron, when two lakh people did not get the second dose?
अमरोहा। ओमिक्रॉन का खतरा बढ़ गया है। कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन अभियान जोरों पर चल रहा है। जनपद में दो लाख से अधिक लोग ऐसे हैं, जिन्होंने टीके की पहली डोज लगवा ली, लेकिन निर्धारित समय बीतने के बाद भी दूसरी डोज नहीं लगवाई है। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी फोन करके ऐसे लोगों से कोरोना से बचाव की दूसरी डोल लगवाने की अपील कर रहे हैं। इसके अलावा वैक्सीन लगवाने में अमरोहा-गजरौला ब्लाक आगे हैं, जबकि गंगेश्वरी ब्लाक सबसे पीछे हैं।
विज्ञापन

16 जनवरी 2021 में पूरे देश में टीकाकरण शुरू हुआ था। सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मियों, फिर फ्रंटलाइन वर्कर, इसके बाद 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को टीकाकरण किया जा रहा है। अमरोहा जिले में करीब 13, 29,369 लाख लोगों के वैक्सीनेशन का लक्ष्य है। इनमें से करीब 9.65.852 लाख लोगों को कोरोना से बचाव की पहली डोज लग चुकी है। इसके अलावा 4.55.603 लोगों ने दोनों डोज लगवा ली हैं। हैरत की बात यह है कि कोरोना वायरस नया स्वरूप लेकर ओमिक्रॉन रूप में सामने आया है। कई देश इसकी चपेट में हैं, भारत में इसने पैर पसार लिए हैं। बावजूद इसके दूसरी डोज लगवाने में कुछ लोग लापरवाही बरत रहे हैं। जिले में करीब दो लाख से अधिक ऐसे लोग ऐसे हैं, जिन्हें पहली डोज लगवाए हुए 84 दिन से अधिक का समय बीत गया है। लेकिन अभी तक उन्होंने कोरोना से बचाव की दूसरी डोज नहीं लगवाई है।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार ने बताया कि लोगों को फोन पर संपर्क करके दूसरी डोज लगवाने की अपील की जा रही है। इसके बाद भी लोग गंभीर नहीं हैं, जबकि कोरोना बचाव की दोनों डोज लगवाना अनिवार्य है। इसके बाद ही टीका कोरोना की रोकथाम के लिए कारगर साबित होगा। इसके अलावा टीकाकरण में अमरोहा गजरौला आगे हैं, जबकि गंगेश्वरी बेहद पीछे हैैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed