फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Homes of two farmers burgled in a single night; valuables worth lakhs stolen.

Amroha News: एक ही रात में दो किसानों के घरों में लगाया नकब, लाखों की चोरी

Sun, 05 Jul 2026 01:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 05 Jul 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Homes of two farmers burgled in a single night; valuables worth lakhs stolen.
कैलसा। देहात थानाक्षेत्र में चोरों के हौसले लगातार बुलंद हैं। नन्हेंड़ा अलयारपुर गांव में चोरों ने एक ही रात पड़ोसी किसानों के दो घरों में नकब लगाकर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। सुबह घटना का पता चलने पर गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की, लेकिन दिनभर वरिष्ठ अधिकारियों के मौके पर नहीं पहुंचने से ग्रामीणों में नाराजगी रही।
विज्ञापन

गांव निवासी सद्दाम के घर चोर पीछे की दीवार में नकब लगाकर दाखिल हुए। चोर घर में रखी करीब छह हजार रुपये की नकदी और लगभग दो लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। सद्दाम ने बताया कि रात करीब एक बजे उनकी आंख खुली तो दीवार टूटी हुई मिली। घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी से नकदी व जेवर गायब थे। उन्होंने तत्काल डायल-112 पर सूचना दी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले किसान टीकम सिंह के घर भी चोरों ने पीछे की दीवार तोड़कर प्रवेश किया। यहां से तीन हजार रुपये की नकदी के अलावा लाखों रुपये कीमत के जेवर और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। सूचना पर डायल-112 और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ितों से पूछताछ की। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उन्हें दीवार और बिखरे सामान को यथास्थिति रखने को कहा है। कहा था कि आगे जांच के लिए अन्य अधिकारी पहुंचेंगे, लेकिन शाम तक कोई अधिकारी मौके पर नहीं आया। सद्दाम का कहना है कि सुबह से शाम साढ़े छह बजे तक चोरी के बाद बिखरा सामान और टूटी दीवारें उसी हालत में पड़ी रहीं, लेकिन किसी वरिष्ठ अधिकारी ने घटनास्थल का निरीक्षण नहीं किया। सीओ अवधभान भदौरिया ने बताया कि दोनों घटनाओं की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed