फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   holi in school and colleges

स्कूल-कॉलेजों में खेली होली, बाजार गुलजार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
holi in school and colleges
अमरोहा नगर के कृष्णा बाल मंदिर में होली खेलते छात्र-छात्राएं। - फोटो : JPNAGAR
गजरौला (अमरोहा)। होली का सुरूर लोगों खासकर युवाओं और बच्चों के सिर चढ़कर बोलने लगा है। स्कूल-कॉलेजों में जहां रंग-गुलाल के साथ होली खेली गई। वहीं मदर्स टच स्कूल में बच्चों ने फूलों की पंखुड़ियों से होली खेली। उधर, बाजारों में भी रंग-पिचकारी की दुकानें सजी हुई हैं। वहीं इन पर बिक रहे मुखौटे आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को स्कूल-कॉलेजों में जमकर होली खेली गई। रविवार को अवकाश और सोमवार के होली का अवकाश होने के कारण छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने जमकर होली खेली। एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाया। छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों के चरण स्पर्श कर उनसे आशीर्वाद भी लिया। नगर में ज्ञान भारती इंटर कॉलेज, शिव इंटर कॉलेज, सिद्धार्थ इंटर कॉलेज, नागपाल इंटरनेशनल स्कूल, कारमेल स्कूल, नोबल पब्लिक स्कूल, जयभारत इंटर कॉलेज, सनातन धर्म जूनियर हाईस्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर जूनियर हाईस्कूल, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज आदि में बच्चों ने खूब होली खेली। इनके अलावा कोचिंग सेंटरों पर भी होली खेली गई। वहीं मदर्स टच स्कूल खादगूजर रोड में बच्चों ने फूलों की होली खेली। प्रधानाचार्य मंजू सिंह एवं माही सिद्धू ने उन्हें होली का महत्व भी बताया। इस मौके पर रीना सिंह, प्रीति सिंह, दीप्ति, ऋचा, मनोरमा, सचि, सरोज, कल्पना, सुमन आदि रहे। उधर, शनिवार को मौसम सामान्य होने और धूप निकलने के बाद बाजारों में रंग-पिचकारी की दुकानें भी सज गईं। यहां दुकानदार विभिन्न तरह के मुखौटे लगाकर ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed