फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Holi celebrated with love and brotherhood across the district

Amroha News: जिलेभर में प्रेम और आपसी भाईचारे के साथ मनाई होली

Fri, 10 Mar 2023 01:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 10 Mar 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
Holi celebrated with love and brotherhood across the district
अमरोहा। आपसी भाईचारे का त्योहार होली जिलेभर में धूमधाम से मनाई गई। लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाया। गले मिलकर शुभकामनाएं दीं। बच्चों ने बुजुर्गों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। युवा जगह-जगह डीजे बजाकर शाम तक नाचते-झूमते देखे गए।बुधवार की सुबह को ही बच्चों ने पिचकारी लेकर घरों से बाहर निकलकर राहगीरों पर रंग डालना शुरू कर दिया था। अपने परिचित, मित्रों, रिश्तेदारों को रंग-गुलाल लगाकर होली की बधाई देने का सिलसिला दिनभर चलता रहा। युवा, बच्चे, महिलाओं में होली का उत्साह देखते बन रहा था। महिलाओं और युवतियों ने भी जमकर होली खेली। एक-दूसरे को पानी के रंगों से भिगोकर सराबोर कर दिया।
विज्ञापन

बच्चे अपने घर की छतों से आने-जाने वाले लोगों पर पिचकारी और बैलून से रंग डाल रहे थे। वहीं, युवक और युवतियां अपनी टोलियों में रंगों से सराबोर हो रहे थे। होली पर तरह-तरह के व्यंजनों का भी जायका लिया।
विज्ञापन


50 नंबर फोटो जरूर लगाएं अधिकारियों ने भी जमकर खेली होली जोया रोड स्थित ऑफिसर्स कॉलोनी में जिले के सभी अधिकारियों ने एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। वहीं, अपने आवास पर डीएम बीके त्रिपाठी, एसपी डॉ. आदित्य लांग्हे, सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ला, एडीएम भगवान शरन समेत कई अधिकारियों ने होली खेली। इस दौरान यहां राजनैतिक दल के लोग और व्यापारी पहुंचे और डीएम को रंगों से सराबोर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़कों पर छलके जाम, खूब काटा हुड़दंग होली के हुड़दंग में युवा किसी से पीछे नहीं रहे। घर से लेकर मुख्य चौराहों तक जाम छलकते दिखाई दिए। होली के मौके पर पुलिसकर्मी भी देखकर चुपचाप अपनी ड्यूटी करते रहे। कहीं कोई बवाल नहीं हुआ।
रंग कम गुलाल-अबीर का अधिक प्रयोग इस बार होली पर पक्के रंग कम बल्कि अबीर-गुलाल का सर्वाधिक प्रयोग हुआ। अधिकांश लोगों के हाथों में गुलाल ही दिखाई दिया। कुछ अवश्य रंगों से होली खेलते दिखाई दिए। कई लोगों का कहना था कि केमिकल वाले रंगों से इस बार उन्होंने परहेज ही किया है।
पुलिस ने खेली होली
होली के हुड़दंग में बृहस्पतिवार को पुलिस वालों ने जमकर गुलाल उड़ाया। एक दिन पहले सुरक्षा व्यवस्था में ड्यूटी लगे होने के बाद पुलिस कर्मी होली नहीं खेल पाए थे। पुलिस कर्मियों ने दूसरे दिन होली के हुड़दंग का पूरा आनंद लिया। डीजे-ढोल और ताशों की थाप पर पुलिस जमकर थिरके। इसके साथ ही सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर बधाइयां दीं।


पुलिस अधीक्षक ने किया पैदल मार्च
मंडी धनौरा/बछरायूं। रंगों का त्योहार होली नगर व ग्रामीण क्षेत्र में बहुत ही हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने भी नगर में पैदल मार्च किया। पुलिस लगातार भ्रमण कर रही थी। बछरायूं में भी होली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed