फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Hindu youth in Amroha recited Namaz in mosque for votes of Muslim community

हिंदू युवक ने पढ़ी नमाज: अमरोहा में वोटों के लिए युवक के मस्जिद पहुंचने पर गर्माया मामला, भड़के हिंदूवादी संगठन

Thu, 05 May 2022 10:50 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी धनौरा (अमरोहा)
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी धनौरा (अमरोहा) Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 05 May 2022 10:50 PM IST
सार

अमरोहा के मंडी धनौरा में किराने की दुकान संचालित करने वाला एक युवक सभासद के चुनाव में मुस्लिम समुदाय का वोट हासिल करने के उद्देश्य से ईद पर मस्जिद में नमाज पढ़ने चला गया। इसकी फोटो वायरल होने पर भड़के हिंदूवादी संगठनों ने मामले को लेकर थाने में शिकायत दी है। मस्जिद कमेटी पर धर्मांतरण के प्रयास का आरोप लगाया है। साथ ही युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Hindu youth in Amroha recited Namaz in mosque for votes of Muslim community
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अमरोहा के मंडी धनौरा में नगर पालिका चुनाव में सभासद बनने के इरादे से एक हिंदू युवक मुस्लिम वोटों के लिए ईद पर नगर की एक मस्जिद में नमाज पढ़ने पहुंच गया। बाद में नमाजियों के साथ खुद का फोटो वायरल कर दिया। इस जानकारी पर भड़के हिंदू संगठनों ने थाने में तहरीर देकर मस्जिद के इमाम व कमेटी के पदाधिकारियों पर धर्मांतरण के प्रयास का आरोप लगाया है। साथ ही हिंदू युवक के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन


नगर में किराने की दुकान संचालित करने वाले युवक का टोपी पहनकर नमाजियों के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फोटो देखते ही हिंदू संगठनों के पदाधिकारी मामले को लेकर हरकत में आ गए। हिंदू संगठनों के नेताओं ने पूछताछ की तो युवक ने ईद पर मस्जिद में जाकर अन्य नमाजियों के साथ नमाज पढ़ने की बात स्वीकार की। दूसरी ओर संबंधित मस्जिद के इमाम ने भी उसके नमाज पढ़ने की बात स्वीकार की और तर्क दिया कि उन्होंने व मस्जिद कमेटी के पदाधिकारियों ने इसे सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश करने की कोशिश के रूप में लिया है।
विज्ञापन


अमरोहा में हिंदू युवक ने मुस्लिम समुदाय के वोटों के लिए मस्जिद में पढ़ी नमाज

विहिप व बजरंग दल ने मस्जिद कमेटी पर धर्मांतरण के लगाए आरोप
इस मामले पर भड़के बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद(विहिप) के कार्यकर्ता गुरुवार को थाने पहुंचे और मस्जिद के इमाम व मस्जिद कमेटी के पदाधिकारियों पर धर्मांतरण के प्रयास का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। साथ ही नमाज पढ़ने वाले युवक पर भी कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर बजरंग दल के विभाग संयोजक हेमंत सारस्वत, अंकित शर्मा, विपिन शर्मा, भूपेश आदि मौजूद थे। थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने हिंदू संगठनों के नेताओं को मामले की जांच का आश्वासन देकर शांत किया।

बैकफुट पर आया युवक, लेटर किया वायरल
वहीं मामले में हिंदू संगठनों की सक्रियता बढ़ती देख नमाज पढ़ने वाला हिंदू युवक बैकफुट पर आ गया है। उसने लिखित बयान वायरल कर कहा है कि नगर पालिका में सदस्य पद पर चुनाव लड़ने और चुनाव में मुस्लिमों के वोट हासिल करने के उद्देश्य से वह ईद पर मस्जिद की नमाज में शामिल हुआ था। आगे लिखा है कि वह जन्मजात हिंदू है तथा उसका अन्य किसी समुदाय से वास्ता नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed