फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   hindi hain hum

सीएचसी स्टाफ को दिलाई हिंदी में काम करने की शपथ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
hindi hain hum
गजरौला सीएचसी में अमर उजाला के कार्यक्रम हिंदी हैं हम के तहत स्टाफ को हिंदी में काम करने की शपथ दि? - फोटो : GAJRAULA
गजरौला(अमरोहा)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा अधीक्षक डा. योगेंद्र सिंह ने अमर उजाला के अभियान 'हिंदी हैं हम' के तहत समस्त स्टाफ को हिंदी में काम करने और इसका अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

शुक्रवार की अपरान्ह सीएचसी परिसर में एकत्र स्टाफ को संबोधित करते हुए डा. योगेंद्र सिंह ने कहा कि हिंदी हमारी मातृभाषा है। इसका जितना अधिक बोलचाल में उपयोग करेंगे उतना ही हमें अपनी भारतीय संस्कृति का बोध होगा। उन्होंने अमर उजाला के अभियान 'हिंदी हैं हम' की सराहना करते हुए कहा कि अपनी भाषा शैली के लिए पाठकों के बीच लोकप्रिय समाचार पत्र होने के साथ ही अमर उजाला ने इस अभियान के जरिए प्रत्येक देशवासी को अपनी मातृभाषा से जुड़ने के लिए जागरूक किया है। पाश्चात्य संस्कृति की ओर भाग रहे लोगों को अपनी संस्कृति का बोध कराने के लिए हिंदी का प्रचार-प्रसार बेहद आवश्यक है। उन्होंने स्टाफ से आह्वान किया कि वह अपने पास आए रोगियों और उनके तीमारदारों को भी हिंदी के संबंध में जानकारी दें और इसे अधिक से अधिक उपयोग में लाने की अपील करें। इस मौके पर डा. सोराज सिंह, डा.संगीता सिन्हा, डीपी गोस्वामी, डा.साजिद पाशा, नेत्र परीक्षण अधिकारी डा.अनिल कुमार, डा. राजीव यादव, यूनुस हुसैन, सुभाष वर्मा, सतीश वर्मा, महेंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed