{"_id":"691f804ef2fd5516ab0f4f38","slug":"himanshu-arya-and-vivek-saini-won-the-science-quiz-jpnagar-news-c-284-1-jpn1008-151891-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: विज्ञान क्विज में हिमांशु आर्य और विवेक सैनी ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: विज्ञान क्विज में हिमांशु आर्य और विवेक सैनी ने मारी बाजी
Fri, 21 Nov 2025 02:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 21 Nov 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। भारतीय मानक ब्यूरो ओर से कुंदन मॉडल इंटर कॉलेज में मानक विज्ञान क्विज प्रतियोगिता प्रश्नोत्तरी आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों को आभूषण, आग बुझाने वाले सिलेंडर, पानी की बोतल की गुणवत्ता, गैस के चूल्हे, स्कूल बैग व हेलमेट आदि के बारे में जानकारी दी गई।
शहर के कुंदन मॉडल इंटर कॉलेज में आयोजित विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में हिमांशु आर्य व विवेक सैनी पहले, कनिष्क व दीपांशु दूसरे, आलिया नाज व रिवेश कुमार संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। पहले स्थान वालों को एक हजार रुपये, दूसरा स्थान वालों को 750 रुपये व तीसरा स्थान प्राप्त करने वालों को पांच सौ रुपये की धनराशि व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
ईशांत शर्मा ने बताया कि उपभोक्ता मामलों के विभाग के तहत भारत का राष्ट्रीय मानक निकाय है जोकि खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय भारत सरकार का उपक्रम है। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है। इसका मुख्य कार्य वस्तुओं और सेवाओं के मानकीकरण, लेबलिंग ओर गुणवत्ता प्रमाणन के विकास में समन्वय स्थापित करना है। प्रोजेक्टर के माध्यम से विभिन्न प्रकार की वस्तुओं के मानकों के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान प्रधानाचार्य सीपी सिंह, गायत्री, सुधीर पाठक, विनय पाठक, महेश शर्मा, सतेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।