{"_id":"6123ebef8ebc3e7a274b8704","slug":"hike-in-potato-price-jpnagar-news-mbd400185164","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 हजार टन आलू का भंडार, फुटकर में बिक रहा 20 रुपये किलो00","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 हजार टन आलू का भंडार, फुटकर में बिक रहा 20 रुपये किलो00
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। कोल्ड स्टोरेज से आलू की निकासी में तेजी नहीं आ रही है। इसके चलते आलू शहर और देहात की दुकानों में 20 रुपये किलो बिक रहा है। अधिक कीमत पर खरीदारी से लोगों को बोझ पड़ने लगा है। उद्यान विभाग ने किसानों से आलू की निकासी करने को कहा है, लेकिन तमाम कवायद के बावजूद 28 प्रतिशत यानी 19,840 मीट्रिक टन आलू शीत गृहों से बाहर आ सके हैं। जिले के शीत गृहों में कुल 50,816 मीट्रिक टन आलू का भंडार है। माना जा रहा है कि निकासी में तेजी नहीं आई तो आलू की कीमत कम हो सकेगी।
जिले में 20 कोल्ड स्टोर है। कुल 94,364 मीट्रिक टन भंडारण क्षमता है। जबकि किसानों ने 70,656 मीट्रिक टन आलू शीत गृहों में रखा था जिसमें 19,840 मीट्रिक टन की निकासी हुई है। फिलहाल शीत गृहों में कुल 50,816 मीट्रिक टन बचा है। यह कुल आलू का 72 प्रतिशत स्टॉक है। शहर के बाजारों में आलू की आवक कम होने पर अधिक मुनाफाखोरों को लाभ मिल रहा है। उन्हें उम्मीद है कि और महंगा आलू बेचा जाए। सोमवार को शहर के कोट सब्जी मंडी में 20 रुपये किलो आलू बिक रहा था। इसके अलावा 60 रुपये किलो धड़ी मिल रही है, हालांकि अधिकांश खरीदार एक से दो किलो वाले हैं। जिला उद्यान अधिकारी सर्वेश चंद्र ने बताया कि किसानों से कोल्ड स्टोर से आलू की निकासी की अपील की है। ताकि खरीदारों को उचित कीमत पर आलू मिल सके।