{"_id":"64e903620f26a5fd3406e3e7","slug":"highway-completely-closed-till-monday-morning-jpnagar-news-c-284-1-jpn1001-3575-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: सोमवार की सुबह तक हाईवे पूरी तरह बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: सोमवार की सुबह तक हाईवे पूरी तरह बंद
Sat, 26 Aug 2023 01:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 26 Aug 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। सावन के आखिरी सोमवार को जलाभिषेक करने के लिए शिवभक्तों की भीड़ उमड़ने लगी है। शनिवार और रविवार को कांवड़ियों का सैलाब उमड़ेगा। कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने शुक्रवार की शाम से सोमवात तक हाईवे पूरी तरह बंद कर दिया है। दिल्ली और मुरादाबाद की ओर से आए वाहनों को पुलिस ने वैकल्पिक मार्गों के लिए डायवर्ट कर दिया है। गजरौला चौपला, जोया, अतरासी चौराहा, बुढनपुर, संभल बाईपास, पाकबड़ा बॉर्डर से वाहनों को डायवर्ट किया जा रहा है। जिले में 61 किलोमीटर लंबे हाईवे पर 32 स्थानों पर पुलिस फोर्स मुस्तैद की गई है।
अमरोहा, पीलीभीत, बदायूं, रामपुर, शाहजहांपुर, मुरादाबाद, आदि जनपदों के श्रद्धालु पैदल, मोटरसाइकिल, ट्रैक्टर ट्राली, डीसीएम, ट्रक, छोटा हाथी, पिकअप, ऑटो आदि वाहनों से डीजे के साथ ब्रजघाट से गंगाजल लेने पहुंच रहे हैं। कुछ भक्त कांवड़ और गंगा जल लेकर वापस मुरादाबाद की ओर हाईवे से गुजरने लगे हैं। बृहस्पतिवार की सुबह से भारी वाहन निजी व और रोडवेज बस, ट्रक, ट्रैक्टर व हल्के माल वाहक जीप, पिकअप, छोटा हाथी, वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से गुजारा जा रहा था। लेकिन शुक्रवार को कांवड़ियों की भीड़ उमड़ती देखकर हाईवे की दोनों लेन को शाम सात बजे बंद कर दिया गया है। ये प्लान सोमवार की सुबह 10 बजे तक लागू रहेगा। हाईवे बंद होने के बाद सभी तरह के वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकला जाएगा। नियमों को तोड़ने वाले चालकों को खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। एएसपी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को शिवभक्त मंदिर और शिवालयों में भगवान शंकर का जलाभिषेक करेंगे। शिवभक्त ब्रजघाट से कांवड़ लेकर गंतव्य के लिए लौट रहे हैं। जिसे ध्यान में रखते हुए हाईवे को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। दोनों लेन पर कांवड़िये चल रहे हैं।
इन मार्गाें से गुजरने सभी वाहन चालक
- शाहजहांपुर से दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात: शाहजहांपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहनों निजी/रोडवेज बस, ट्रक, ट्रैक्टर आदि मालवाहक भारी वाहन को जनपद शाहजहांपुर के कटरा, जलालपुर, बदायूं, बबराला, नरौरा, बुलन्दशहर होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा।-
विज्ञापन
- बरेली से दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात: बरेली से दिल्ली की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहनों को आंवला से शाहबाद, बिलारी, चन्दौसी, बबराला से डिबाई, नरौरा, बुलन्दशहर होते हुए दिल्ली भेजा जायेगा।
- रामपुर से दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात: रामपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहनों को शाहबाद से डायवर्ट कर बिलारी, जनपद मुरादाबाद, चन्दौसी, बबराला, नरौरा, बुलन्दशहर होते हुए दिल्ली की ओर भेजा जाएगा।
- मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात: मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जाने वाले समस्त भारी व हल्के को जनपद मुरादाबाद से वाया संभल, बबराला, नरौरा, डिबाई, बुलन्दशहर, सिकन्दरा होते हुए गाजियाबाद, दिल्ली की ओर भेजा जाएगा।
- मुरादाबाद से मेरठ की ओर जाने वाला यातायात: मुरादाबाद से मेरठ की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहनों को टीएमयू के बगल से अगवानपुर बाईपास, छजलैट, नूरपुर, बिजनौर, बैराज, मीरापुर, मवाना होते हुए मेरठ भेजा जाएगा।
- चांदपुर से गजरौला होते हुए दिल्ली जाने वाला यातायात: चांदपुर से गजरौला होते हुए दिल्ली जाने वाले समस्त भारी व हल्के वाहनों को जनपद बिजनौर से मवाना, मेरठ, गाजियाबाद होते हुए दिल्ली भेजा जायेगा।
- नूरपुर, शिवाला कलों, फीना से अमरोहा की तरफ आने वाला यातायात: नूरपुर, शिवाला कलां, फीना से अमरोहा की ओर आने वाले समस्त भारी वाहनों को नौगांवा सादात, अमरोहा की तरफ नहीं भेजा जाएगा।
- संभल से दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात: संभल से दिल्ली की ओर जाने वाले सभी भारी वाहनों को बहजोई, बबराला, नरौरा, डिबाई, बुलन्दशहर होते हुए दिल्ली भेजा जायेगा। कोई भी मालवाहक वाहन गवां की तरफ से हसनपुर नहीं आने दिया जाएगा।
- अमरोहा से दिल्ली जाने वाला यातायात : अमरोहा से दिल्ली की ओर जाने वाले समस्त भारी व हल्के वाहनों को शिवाला कलां, नूरपुर, बिजनौर, मेरठ, मवाना, गाजियाबाद होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा ।
- गजरौला से दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात: गजरौला चौपला से दिल्ली की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहनों को गजरौला, हसनपुर, रहरा, गवां, अनूपशहर से बुलन्दशहर होते हुए दिल्ली की ओर भेजा जाएगा।
- धनौरा से दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात: धनौरा से दिल्ली की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहनों को चांदपुर, बिजनौर, मवाना, मेरठ होकर दिल्ली भेजा जाएगा।
- हसनपुर से दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात: हसनपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहनों को संभल, बहजोई, बबराला, नरौरा, डिबाई, बुलन्दशहर होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा।
- अमरोहा से मुरादाबाद जाने वाले वाहन : अमरोहा से मुरादाबाद को जाने वाले वाहनों को कांठ रोड से उमरी रोड से होते हुए मुरादाबाद या अमरोहा से कैलसा बाईपास होते हुए पाकबड़ा से मुरादाबाद जाएगा।
- अमरोहा से मेरठ को जाने वाला यातायात : अमरोहा से नूरपुर बिजनौर से बैराज होकर यदि कोई वाहन अमरोहा हाईवे से दूसरी तरफ से जाता है तो अमरोहा से संभल, गवा, रजपुरा से बुलंदशहर से मेरठ जाएगा।
- अमरोहा से संभल को जाने वाला यातायात : अमरोहा से संभल को जाने वाले हल्के वाहनों को कांवड़ की संख्या को देखते हुए गजरौला से हसनपुर से गंवा, संभल या जोया से असमोली होकर संभल की तरफ भेजा जाएगा।
- अमरोहा से बिजनोर को जाने वाला यातायात : अमरोहा से बिजनौर की तरफ जाने वाला यातायात शाह विलायत गेट से रजाकपुर बाईपास से टर्न करके अमरोहा धनौरा रोड होकर मंडी धनौरा से चांदपुर, बिजनौर की तरफ भेजा जाएगा।