फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   High speed mini bus collides with a canter on the highway, six passengers injured

Amroha News: तेज रफ्तार मिनी बस हाईवे पर कैंटर से भिड़ी, छह यात्री घायल

Mon, 20 Jan 2025 02:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 20 Jan 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
High speed mini bus collides with a canter on the highway, six passengers injured
जोया (अमरोहा)।
विज्ञापन

हाईवे पर तेज रफ्तार मिनी बस आगे चल रही कैंटर से टकरा गई। इससे बस में सवार छह यात्री घायल हो गए। टक्कर लगते ही बस में सवार यात्रियों में चीखपुकार मच गई। कुछ देर के लिए हाईवे पर जाम की स्थिति भी बन गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। हालांकि, प्राथमिक उपचार के सभी को घर चले गए। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर यातायात सुचारू कराया।
हादसा रविवार दोपहर कोतवाली डिडौली क्षेत्र में जोया में दिल्ली हाईवे पर हुआ। मुरादाबाद दिशा से आ रही तेज रफ्तार मिनी आगे चल रहे कैंटर से भिड़ गईं। जिससे मिनी बस का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे में मिनी बस में सवार थाना नौगांवा सादात क्षेत्र के गांव मंजरी सराय निवासी प्रेमवती, रामपुर की विद्यावती, मुरादाबाद के गांगन वाली मैनाठेर निवासी अदनान, रामपुर के शाहबाद निवासी गुलअफ्शा समेत छह यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे के बाद हाईवे पर भीड़ जमा हो गई। इससे हाइवे पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया। वहीं, क्रेन की मदद से वाहनों को हटवाकर यातायात को सुचारू कराया। पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक हरीश वर्धन सिंह ने बताया कि दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। हादसे के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। उसका पता लगाया जा रहा है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed