फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   High speed canter rams e-rickshaw full of laborers, two killed, seven injured

तेज रफ्तार कैंटर ने मजदूरों से भरे ई-रिक्शा को मारी टक्कर, दो की मौत, सात घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
High speed canter rams e-rickshaw full of laborers, two killed, seven injured
अमरोहा कांठ रोड पर हादसे के बाद क्षतिग्रस्त ई-रिक्शा। - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। तेज रफ्तार कैंटर ने मजदूरों से भरे ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मजदूरों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर ही दो मजदूरों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से गंभीर हालत में दो मजदूरों को मुरादाबाद रेफर कर दिया गया है। सभी मजदूर नहर के निर्माणाधीन पुलों पर मजदूरी करते थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, कैंटर को कब्जे में लेकर नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के जाजरू गांव में उदल सिंह का परिवार रहता है। उनका बेटा विपिन जनपद बिजनौर के स्योहारा थानाक्षेत्र के काजमपुर गांव स्थित अपनी ननिहाल में रहता था। उसके परिवार में पत्नी अंगूरी देवी के अलावा तीन बच्चे हैं। विपिन अपने अन्य साथी चरन सिंह, दिनेश कुमार, विजय पाल सिंह, बंटी उर्फ रूपचंद, नेतराम, नरपत, पीतम निवासी काजमपुर और आदेश निवासी मानपुर शिवपुरी थाना धामपुर बिजनौर के साथ निर्माणाधीन नहरों के पुलों पर मजदूरी करते थे। मंगलवार को सभी मजदूर अमरोहा स्थित एक नहर पुल पर मजदूरी करके रात करीब नौ बजे ई-रिक्शा में सवार होकर वापस घर लौट रहे थे। अभी उनका ई-रिक्शा अमरोहा से निकलकर कांठ रोड पर पेट्रोल पंप के करीब पहुंचा था। तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर में ई-रिक्शा को सामने की टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मजदूरों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में मजदूर विपिन कुमार (32) और विजय पाल सिंह(34) की मौके पर मौत हो गई। जबकि अन्य सात मजदूर घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस में घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मजदूरों की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन घटनास्थल पर आ गए। बाद में पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस ने कैंटर को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि मृतक विपिन कुमार के भाई कपिल कुमार की तहरीर पर कैंटर के नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जबकि गंभीर रूप से घायल बंटी उर्फ रूपचंद और आदेश को जिला अस्पताल से मुरादाबाद रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ई-रिक्शा में नौ सवारी, न किसी ने रोका, न टोका
अमरोहा। सड़क सुरक्षा सप्ताह में भी जनपद में यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। मंगलवार की रात कांठ रोड पर हुआ हादसा इसी का नतीजा है। क्योंकि ई-रिक्शा में नौ सवारी मौजूद थी। ई-रिक्शा को खुद विपिन चल रहा था। तमाम स्थानों पर पुलिस चौकी और चेक पोस्ट होने के बाद भी पुलिस कर्मियों ने ई-रिक्शा का न रोका और न टोका। अगर किसी स्थान पर पुलिस उन्हें रोकती तो शायद हादसा होने से बच जाता।
मासूमों की परवरिश का उठा सवाल
अमरोहा। जनपद बिजनौर के स्योहारा थानाक्षेत्र के काजमपुर गांव निवासी विपिन कुमार के परिवार में पत्नी अंगूरी देवी के अलावा तीन बच्चे हैं। इसमें माही और मुकुल जुड़वां भाई-बहन हैं। दोनों की उम्र करीब पांच साल है। सबसे छोटे बेटे कुनाल की उम्र तीन साल है। जबकि विजयपाल सिंह के परिवार में पत्नी पुष्पा के अलावा तीन बच्चे हैं। बड़ी बेटी रवीना (20) विपिन (10) और रिपांशु (6) वर्ष है। दोनों मजदूरों की मौत के बाद पत्नी और बच्चों की परवरिश का सवाल उठा पड़ा है। क्योंकि रोजमर्रा की मजदूरी करने वाले विपिन और विजयपाल की आर्थिक बेहद कमजोर है।
घर में हो रहा था इंतजार, पहुंची मौत की खबर
अमरोहा। सभी मजदूर मजदूरी कर घर लौट रहे थे। हादसे के कुछ देर पहले ही विपिन की अपनी पत्नी से बात हुई थी। विपिन ने थोड़ी देर में घर पहुंचने की बात कही थी। इसलिए परिवार के लोग घर पर उनका इंतजार कर रहे थे। लेकिन करीब नौ बजे मौत की खबर मिली तो परिजनों के होश उड़ गए। मृतकों की पत्नी और बच्चों में कोहराम मच गया। संवाद

ओवर स्पीड में था कैंटर
अमरोहा। कांठ रोड वन लाइन है। बारह से पंद्रह फीट चौड़ी सड़क है। ये ही वजह है यहां थोड़ी सी लापरवाही जानलेवा बन जाती है। यही हुआ, ई-रिक्शा अमरोहा से कांठ की तरह जा रहा था। जबकि कैंटर कांठ की तरह से अमरोहा की ओर आ रहा था। अगर रफ्तार धीमी होती तो दोनों वाहन आराम से निकल सकते थे। कैंटर तेज स्पीड में था, जिस कारण ई-रिक्शा में सामने की टक्कर लग गई और दो मजदूरों की मौत हो गई। संवाद

अमरोहा कांठ रोड पर हादसे में बाद कैंटर।

अमरोहा कांठ रोड पर हादसे में बाद कैंटर।- फोटो : JPNAGAR

मृतक विजयपाल।

मृतक विजयपाल।- फोटो : JPNAGAR

मृतक विपिन।

मृतक विपिन।- फोटो : JPNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed