{"_id":"57c9d60f4f1c1ba4242cc4df","slug":"high-profile-sex-racket-leader-connection","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजहब की आड़ में तैयार करता था ‘दोजख’ की जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजहब की आड़ में तैयार करता था ‘दोजख’ की जमीन
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Sat, 03 Sep 2016 04:33 PM IST
विज्ञापन
rape
- फोटो : Demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस इलाके में आफाक बाकरी का धंधा चलता था, उसके बारे में हर कोई जानता था। बेटी के नाम खोले गए मदरसे के इर्द-गिर्द के लोग भी हकीकत से वाकिफ थे। साथ ही आस पास में होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों में भी खूब रुपया देता था मगर बड़ा आदमी होने की वजह से आवाज नहीं उठाते थे। आफाक सभी को खुश रखता था। गरीबों की जुबां पर दौलत से ताला जड़ देता था।
हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट चलाने वाले उझारी नगर पंचायत निवासी आफाक बाकरी व उसकी पत्नी सायरा बेगम से दिल्ली पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। रैकेट के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने की उसने कार्रवाई छेड़ दी है। मुरादाबाद मंडल के चारों जिले दिल्ली पुलिस की नजर में चढ़े हैं। यहां आकर वह छानबीन में लगी है। पता चला है कि बाकरी की काली करतूतों के बारे में जीबी रोड ही नहीं बल्कि उसके आवास के आस-पास रहने वाले लोगों को पूरी जानकारी थी।
मालूम था कि वह सेक्स रैकेट चलाता है। गलत कार्यों में संलिप्त है, लेकिन उसकी शाहखर्ची और हेकड़ी के आगे सबकी बोलती बंद रहती थी। आस पास में होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों में भी खूब रुपया देता था। गरीबों ही नहीं जरूरत पड़ने पर पड़ोसियों की पूरी मदद करता था। जिसकी वजह से प्रत्येक व्यक्ति की जुबां उसके खिलाफ बोलने से कतराती थी। क्षेत्रीय पुलिस पर भी उसकी मेहरबानी बरसती थी।