फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Hepatitis B and C will be tested soon in the district

Amroha News: जिले में जल्द होगी हेपेटाइटिस बी व सी की जांच

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
Hepatitis B and C will be tested soon in the district
अमरोहा। जिला अस्पताल में बहुत जल्द हेपेटाइटिस बी और सी की जांच की सुविधा मिलने लगेगी। आसपास में अभी तक ये जांच सिर्फ मेरठ मेडिकल कॉलेज में होती है। अगर जिले के किसी मरीज का सैंपल जांच के लिए भेजा जाए तो रिपोर्ट डेढ़ महीने बाद मिलती है। जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


जिले में हेपेटाइटिस सी के करीब दस हजार मरीज हैं। बीमारी से संबंधित लक्षण वाले करीब दस से बारह मरीज रोजाना जांच कराने पहुंच रहे हैं। लेकिन, जिला अस्पताल में जांच की सुविधा नहीं होने के कारण सैंपल मेरठ लैब भेजने पड़ रहे हैं। हालात ये है कि यहां से रिपोर्ट मिलने में करीब 45 से 50 दिन का समय लग रहा है। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि हेपेटाइटिस-सी लिवर से संबंधित एक वायरल इंफेक्शन है। अनदेखी पर लिवर फेलियर या कैंसर तक की नौबत आ जाती है। बताया कि हेपेटाइटिस बी और सी की जांच यहीं हो सके, इसके लिए शासन से मांग की गई थी। अब उम्मीद जगी है। लखनऊ की टीम ने जिला अस्पताल आकर मुआयना कर लिया है।
विज्ञापन

-------
ऐसे फैलता है संक्रमण

सीएमओ डॉ. एसपी सिंह के मुताबिक हेपेटाइटिस सी का संक्रमण तब फैलता है, जब वायरस खून को संक्रमित कर फैलना शुरू कर देता है। इस वायरस के सात रूप हैं और सातों के 67 प्रकार हैं। मरीज को कौन सी दवा देनी है या इलाज का तरीका क्या होगा, यह वायरस के रूप पर निर्भर करता है। जिला अस्पताल में अब दवाएं मौजूद हैं। यहां इसका इलाज निशुल्क किया जा रहा है। केवल जांच रिपोर्ट आने में थोड़ी दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----
ये हैं काला पीलिया के लक्षण
लगातार बुखार होना।

लगातार त्वचा और आंखों में पीलापन रहना।

थकान रहना।
भूख नहीं लगना।
ज्यादा उल्टी आना।

वजन कम होना और पेट में दर्द रहना।

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed