{"_id":"6878102588fb8b289702fec4","slug":"heavy-vehicles-will-not-be-allowed-on-the-highway-from-tomorrow-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-143862-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: कल से हाईवे पर भारी वाहनों को प्रवेश नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: कल से हाईवे पर भारी वाहनों को प्रवेश नहीं
Thu, 17 Jul 2025 02:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 17 Jul 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। सावन का दूसरा सोमवार 21 जुलाई को है। इसके बाद 23 जुलाई को शिवरात्रि है। भगवान भोले शंकर का जलाभिषेक करने के लिए कांवड़िये ब्रजघाट से गंगाजल लेकर लौट रहे हैं। वहीं, कुछ ब्रजघाट गंगाजल लेने जा रहे हैं।
हरिद्वार से भी गंगाजल लेकर लौटने का सिलसिला जारी है। कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क है। पहले के मुकाबले दूसरे सोमवार के लिए कांवड़ियों की भीड़ ज्यादा होने की संभावना है। ऐसे में शुक्रवार दोपहर बाद से ट्रक, रोडवेज बस व निजी बसें, कंटेनर समेत अन्य भारी वाहनों को डायवर्ट कर वैकल्पिक मार्गों से निकल जाएगा। इसके अलावा हाईवे को वनवे कर दिया जाएगा।
मुरादाबाद से दिल्ली लेन पर दोनों तरफ के कार, पिकअप, दूध व सब्जी समेत अन्य छोटे वाहन चलेंगे। साथ ही दिल्ली से मुरादाबाद लेन को कांवड़ियों के हवाले कर दिया जाएगा। इसके बाद इस लेन पर किसी भी तरह के वाहनों को नहीं चलने दिया जएगा। वहीं, अगर कांवड़ियों की भीड़ बढ़ी तो इससे पहले भी हाईवे को वनवे करने के साथ भारी वाहनों को डायवर्ट किया जा सकता है।
विज्ञापन
एएसपी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि दूसरे सोमवार को शिवभक्त हरिद्वार, गोमुख, गंगोत्री से गंगाजल लाकर पास के मंदिरों में भगवान भोले का जलाभिषेक करेंगे। बरेली, संभल, चंदौसी, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर के कांवड़िये ब्रजघाट से भी गंगा जल भरने आते हैं। सावन के प्रत्येक सोमवार को शिव का जलाभिषेक किया जाता है।
इसके चलते शुक्रवार, शनिवार और रविवार को हाईवे पर कांवड़ियों की भीड़ रहती है। पहले सोमवार पर भगवान शिव का जलाभिषेक करने वाले कांवड़ियों की भीड़ कम रही थी।
हालांकि, शनिवार रात कांवड़ियों की संख्या को बढ़ता देखकर अमरोहा पुलिस ने ट्रक कंटेनर, डीसीएम व निजी बसों को रूट प्लान के तहत डायवर्ट कर दिया था। फिलहाल, रोडवेज बसों को डायवर्ट नहीं किया गया था। अब दूसरे सोमवार पर कांवड़ियों की भीड़ बढ़ते ही आने वाले शुक्रवार या शनिवार की रात से रूट डायवर्जन प्लान को फिर से लागू कर दिया जाएगा। इसके बाद फिर से हाईवे वनवे हो जाएगा।
साथ ही बड़े वाहन कंटेनर, ट्रक, डीसीएम, निजी और रोडवेज बस वैकल्पिक मार्गों से गुजारे जाएंगे जबकि, मुरादाबाद से दिल्ली लेन पर दोनों तरफ के छोटे वाहन चलेंगे। हाईवे वन वे होते ही मुरादाबाद से दिल्ली लेन को पूरी तरह कांवड़ियों के हवाले कर दिया जाएगा। अगर शुक्रवार या शनिवार से पहले कांवड़ियों की भीड़ बढ़ी तो हाईवे को बृहस्पतिवार की शाम को ही वनवे कर दिया जाएगा।
23 जुलाई को शिवरात्रि
एएसपी ने बताया कि इस बार दूसरा सोमवार 21 जुलाई को है जबकि इसके दूसरे दिन 23 जुलाई को शिवरात्रि मनाई जाएगी। शिवरात्रि पर भी बड़ी संख्या में शिवभक्त जलाभिषेक करते हैं। इसके लिए शिवरात्रि से पहले दूसरे सोमवार के लिए लागू किए जाने वाला रूट डायवर्जन प्लान 23 जुलाई की रात आठ बजे तक रहेगा।
- दूसरा सोमवार 21 जुलाई : डायवर्जन 18 जुलाई शुक्रवार सुबह आठ बजे से 23 जुलाई की रात आठ बजे तक।
- शिवरात्रि 23 जुलाई : डायवर्जन 18 जुलाई शुक्रवार की सुबह आठ बजे से 23 जुलाई की रात आठ बजे तक।
- तीसरा सोमवार 28 जुलाई : डायवर्जन 25 जुलाई शुक्रवार सुबह आठ बजे से 28 जुलाई रात आठ बजे तक।
- चौथा सोमवार चार अगस्त : डायवर्जन एक अगस्त शुक्रवार सुबह आठ बजे से चार अगस्त की रात आठ बजे तक।