फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Heavy vehicles including roadways buses will not ply on Highway 23

Amroha News: हाईवे पर 23 से रोडवेज बस समेत भारी वाहन नहीं चलेंगे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Nov 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Heavy vehicles including roadways buses will not ply on Highway 23
गजरौला(अमरोहा)। तिगरी गंगा मेले को लेकर 23 नवंबर की दोपहर 12 बजे से दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर भारी वाहनों को रोक दिया जाएगा। रूट डायवर्जन कर उनको वैकल्पिक मार्गों से गुजारा जाएगा। इस दौरान रोडवेज बसें भी नहीं चलेंगी।
विज्ञापन

टीएसआई धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि रूट डायवर्जन के दौरान हाईवे पर एंबुलेंस और आवश्यक वस्तु लदे वाहन ही निकल सकेंगे। 29 नवंबर की रात बारह बजे तक ट्रक, डीसीए, ट्राला, कंटेनर और निजी व रोडवेज बस समेत भारी और माल वाहक वाहनों का संचालन बंद रहेगा। सभी वाहन वैकल्पिक मार्गों से गुजरेंगे। ब्रजघाट गंगा पुल पर पार्किंग किसी भी कीमत पर नहीं होने दी जाएगी। अमरोहा और मुरादाबाद की तरफ से तिगरी मेले आने वाले श्रद्धालुओं के वाहन ब्रजघाट के निकट पलवाड़ा में पार्क कराए जाएंगे। रूट डायवर्जन का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए जरूरत पड़ने पर 25 नवंबर की शाम छह बजे से 28 नवंबर की शाम छह बजे तक के लिए हाईवे पर पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। इस दौरान हाईवे पर कार, रोडवेज बस और दूध, दही, फल-सब्जी के वाहनों को भी नहीं निकलने दिया जाएगा।
विज्ञापन

------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह रहेगी यातायात व्यवस्था
- दिल्ली से मुरादाबाद : छिजारसी टोल से वाया नरौरा, बबराला, बहजोई, चंदौसी होकर गंतव्य को रवाना होंगे।
- दिल्ली की दिशा से आने वाले वाहनों को हापुड़ से होकर वाया मेरठ, मवाना, बैराज होकर गुजारा जाएगा।
- मुरादाबाद से दिल्ली: दिल्ली की तरफ जाने वाले वाहनों को हाईवे से रोककर संभल, बहजोई, बबराला, नरौरा, बुलंदशहर से गुजारा जाएगा।
- मुरादाबाद से मेरठ: मुरादाबाद की तरफ जाने वाले ट्रैफिक को वाया अगवानपुर, धामपुर, बिजनौर बैराज से मेरठ तक निकाला जाएगा।
- बिजनौर से अमरोहा : बिजनौर की दिशा से अमरोहा की तरफ आने वाले भारी वाहनों को चांदपुर से नूरपुर होकर अमरोहा से गुजारा जाएगा।
- अमरोहा से संभल : बिजनौर की तरफ से जो वाहन अमरोहा होकर संभल और चंदौसी को जाएंगे, उनको जोया के निकट संभल चौराहा से असमोली, संभल होकर गुजारा जाएगा। इसके अलावा अमरोहा से अतरासी, हसनपुर, उझारी, सैदनगली और संभल से चंदौसी भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed