{"_id":"64b6f777043e5e323c07d10f","slug":"hearing-postponed-in-two-pan-card-cases-of-abdullah-azam-jpnagar-news-c-282-1-rmp1001-1452-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: अब्दुल्ला आजम के दो पेनकार्ड मामले में सुनवाई टली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: अब्दुल्ला आजम के दो पेनकार्ड मामले में सुनवाई टली
Wed, 19 Jul 2023 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 19 Jul 2023 02:11 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के दो पेन कार्ड मामले में मंगलवार को उनके अधिवक्ता के स्थगन देने के कारण सुनवाई टल गई। अब इस मामले की अगली सुनवाई 25 जुलाई को होगी।
वर्ष 2019 में भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने थाना सिविल लाइन में अब्दुल्ला आजम के दो पेनकार्ड होने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें अब्दुल्ला आजम के साथ उनके पिता आजम खां भी आरोपी है। पुलिस ने विवेचना के बाद चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की। इस मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट मजिस्ट्रेट ट्रायल में चल रही है। मंगलवार को अब्दुल्ला आजम के अधिवक्ता ने कोर्ट में स्थगन प्रार्थना पत्र दिया। जिस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने 25 जुलाई की तारीख नियत की है। वहीं दूसरी ओर सपा नेता आजम के एससी-एसटी एक्ट के मामले में थाना टांडा में दर्ज वर्ष 2007 के मामले में कोर्ट ने अगली तारीख 28 जुलाई निर्धारित की है।