फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Heard the Prime Minister's address as part of the Buildathon mega event

Amroha News: बिल्डथॉन मेगा इवेंट के तहत सुना प्रधानमंत्री का संबोधन

Tue, 14 Oct 2025 02:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 14 Oct 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Heard the Prime Minister's address as part of the Buildathon mega event
अमरोहा। बेसिक व माध्यमिक विद्यालयों में विकसित भारत बिल्डथॉन के तहत बच्चों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना। राजकीय इंटर कॉलेज में डीएम भी बच्चों के बीच पहुंचीं। उन्होंने कहा कि बच्चे भावी पीढ़ी के कर्णधार हैं। उन्हें सही दिशा देने की जरूरत है।
विज्ञापन

भारत सरकार की ओर से विकसित भारत बिल्डथाॅन कार्यक्रम लॉन्च किया गया है। बेसिक व माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 6 से 12 तक अध्ययनरत पांच से सात विद्यार्थियों के दल का शिक्षक के नेतृत्व में vbb.mic.gov.in पोर्टल पर पंजीकरण कराया गया है जहां शिक्षक की मेंटरशिप में विद्यार्थियों का दल मुख्य विषय आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी, वोकल फॉर लोकल, समृद्ध भारत की थीम पर अपने विचारों का राइट अप व दो मिनट की वीडियो 31 अक्तूबर तक पोर्टल पर अपलोड करेंगे जिससे सभी की एक अभियान के रूप में विकसित भारत में विचारों की सहभागिता हो सके।
विज्ञापन

डीएम ने बच्चों को बढ़ा उत्साह
इस कार्यक्रम के तहत जिले के सभी स्कूलों में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सजीव प्रसारण भी सुनाया गया। राजकीय इंटर कॉलेज में डीएम निधि गुप्ता वत्स भी बच्चों के बीच पहुंचीं। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्द्धन करते हुए कहा कि वह देश की भावी पीढ़ी हैं। देश को आगे ले जाने की जिम्मेदारी आगे चलकर इन्हीं के कंधों पर आनी है। इसके लिए बच्चों को अभी से जिम्मेदारियों का एहसास कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विकसित और आत्मनिर्भर भारत का सपना सामूहिक प्रयासों से पूरा होगा। स्वदेशी उत्पादन को बढ़ावा देकर और छोटे-छोटे उत्पादों की अर्थव्यवस्था को मजबूत करके हम आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार कर सकते हैं। कार्यक्रम में डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार, जिला समन्वयक समग्र शिक्षा मदनपाल सिंह, देवेंद्र प्रताप सिंह, जयवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed