{"_id":"57d1c86f4f1c1ba83031ad63","slug":"health-department-staff","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम साहब! ये स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी हैं, नहीं सुधरेंगे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम साहब! ये स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी हैं, नहीं सुधरेंगे
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Fri, 09 Sep 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
नगरीय पीएचसी कटकुई।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम साहब! ये स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी हैं। इन्हें न लोगों की परवाह है, न अपने कर्तव्य की आैर न ही आपके आदेश्ा की। अब खुद ही देख लीजिए, आपने जो हुक्म दिया था, उसकी रत्तीभर परवाह नहीं की।
आज अमर उजाला की टीम ने शहर से लेकर जिला अस्पताल तक का भ्रमण कर जाना कि अधिकारी मरीज देख रहे हैं या नहीं। अजीब नजारा देखने को मिला। कोई भी अधिकारी मरीज देखता नहीं पाया गया। हैरानी की बात ये है कि दो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर ताला लटका पाया गया।
समय: पूर्वाहन 11 बजे। स्थान: सीएचसी
यहां सुबह आठ बजे से दस बजे तक एसीएमओ डा.एसके निगम ने बैठकर मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया, लेकिन इसके बाद दस बजे से दोपहर दो बजे तक कोई भी चिकित्साधीक्षक के कक्ष में मरीज देखने नहीं पहुंचा। दस बजे के बाद सीएमओ को बैठना था। पूछने पर बताया गया कि लखनऊ मीटिंग में भाग लेने गए हैं। इसलिए चिकित्साधीक्षक का ओपीडी कक्ष बंद था।
विज्ञापन
समय- पूर्वाह्न 11:30 बजे। स्थान- नगरीय पीएचसी कटकुई।
जिलाधिकारी ने कटकुई पीएचसी पर सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक एसीएमओ डा.अजय सक्सेना की ड्यूटी लगाई थी, लेकिन यहां पर ताला लटका मिला। पड़ोस के लोगों ने बताया कि रोज खुलता था, लेकिन दो दिनों से नहीं खुल रहा है। एक साहब आए थे, मगर ताला बंद होने पर चले गए।
समय- 12 बजे, नगरीय पीएचसी मोहम्मदी सराय
डीएम ने इस पीएचसी पर सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक के लिए मरीज देखने को अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा.रामजी वर्मा की ड्यूटी लगाई थी, मगर वहां भी केंद्र में ताला लटका मिला। स्टाफ भी पूरी तरह नदारद मिला। हालांकि बताया गया कि संविदा कर्मी ही उसको बंद कर चले गए हैं, जिससे एसीएमओ ने अफसरों को जानकारी दी है।
समय- 12:30 बजे स्थान- जिला अस्पताल
यहां पर मरीजों की भीड़ और अव्यवस्थाएं भी थीं। सीएमएस डा.पीके बंसल अपने कक्ष में बैठे हुए थे, मगर उनके पास मरीज नहीं था। अन्य चिकित्सक ही उन्हें देख रहे थे। उनको डीएम ने सुबह आठ से शाम चार बजे तक मरीज देखने के निर्देश दिए हैं।
डीएम के आदेश मैं सीएचसी में खुद बैठकर मरीज देखता हूं। एसीएमओ भी देखते हैं। नगर की पीएचसी पर पूरा स्टाफ संविदा पर है, जिनकी हड़ताल चल रही है। पीएचसी में ताला लगा होने की सूचना नहीं है।-डा.एसके जैन, सीएमओ