Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Health department and SOG team caught fetal sex test center in Hasanpur Amroha

Amroha: हसनपुर में भ्रूण लिंग परीक्षण सेंटर पर स्वास्थ्य विभाग और SOG टीम का छापा, दो महिलाओं समेत छह पकड़े

Thu, 29 Dec 2022 11:10 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, हसनपुर (अमरोहा)
अमर उजाला नेटवर्क, हसनपुर (अमरोहा) Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 29 Dec 2022 11:10 PM IST
सार

टीम ने हापुड़ जनपद के एक गांव की आशा बहू के अलावा चार लोगों को पकड़ लिया। हंगामा होने पर स्थानीय कोतवाली से प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह पुंडीर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। महिला ने बताया कि भ्रूण लिंग परीक्षण के लिए उसने 15 हजार रुपये दिए हैं।

विज्ञापन
Health department and SOG team caught fetal sex test center in Hasanpur Amroha
पूछताछ करती टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हापुड़ की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एसओजी टीम के साथ हसनपुर में अवैध रूप से बंद घर में संचालित भ्रूण लिंग परीक्षण सेंटर पर छापेमारी की कार्रवाई की। दो महिलाओं समेत छह लोगों को पकड़ा गया है। साथ ही छोटी अल्ट्रासाउंड मशीन, इन्वर्टर-बैटरी बरामद की है। मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


हापुड़ जनपद में प्री-कनसेप्शन एंड प्री-नेटल डायग्नोस्टिक टेक्निक टीम के प्रभारी डॉक्टर दिनेश खत्री ने बताया कि गुरुवार को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि हरियाणा के सोहना निवासी एक गर्भवती महिला हापुड़ शहर में एक स्थान पर भ्रूण लिंग की जांच कराने के लिए आ रही है। सूचना मिलने पर टीम सतर्क हो गई, लेकिन महिला का वहां जांच नहीं करा पाई। हापुड़ से महिला हसनपुर की दिशा में निकल गई। महिला का पीछा करते हुए हसनपुर के संभल मार्ग पर अब्दुल्ला कॉलोनी में सरदार बेगम मेमोरियल डिग्री कॉलेज के नजदीक एक बंद पड़े घर में अवैध रूप से चल रहे भ्रूण लिंग परीक्षण सेंटर पर हापुड़ की एसओजी टीम के साथ छापेमारी की।

विज्ञापन
Trending Videos

यहां पर गर्भवती महिला, हापुड़ जनपद के एक गांव की आशा बहू के अलावा चार लोगों को पकड़ लिया। हंगामा होने पर स्थानीय कोतवाली से प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह पुंडीर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। महिला ने बताया कि भ्रूण लिंग परीक्षण के लिए उसने 15 हजार रुपये दिए हैं। पकड़े गए एक आरोपी ने पूछताछ में हसनपुर के ही एक अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालक से मिलीभगत होने की बात कही है। स्थानीय स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सूचना दे दी गई, लेकिन देर रात तक अमरोहा जिले के स्वास्थ्य महकमे के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। कोतवाली में पकड़े गए महिला और अन्य आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

मुखबिर की सूचना पर अवैध रूप से भ्रूण लिंग परीक्षण करते हुए मौके से दो महिलाओं समेत 6 लोगों को पकड़ा है। अमरोहा जिले के स्वास्थ्य अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है। -डॉक्टर दिनेश खत्री, पीसीपीएनडीटी प्रभारी

विज्ञापन

हापुड़ की स्वास्थ्य टीम ने एसओजी टीम के साथ क्षेत्र के अब्दुल्ला कॉलोनी में एक बंद पड़े घर में छापा मारकर अवैध रूप से भ्रूण लिंग परीक्षण होते हुए पकड़ा है। पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। जिले के स्वास्थ्य अधिकारियों को जानकारी दी गई है। जल्द ही मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी। -राजेंद्र सिंह पुंडीर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हसनपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed