फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Headmistress suspended for not using composite grant properly

Amroha News: कंपोजिट ग्रांट का सही इस्तेमाल न करने पर प्रधानाध्यापिका निलंबित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
Headmistress suspended for not using composite grant properly
अमरोहा।
विज्ञापन

शिकायत के बाद हुई जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर हसनपुर कलां स्थित कंपोजिट विद्यालय की प्रधानाध्यापिका को बीएसए ने निलंबित कर दिया है।
जोया ब्लॉक के हसनपुर कलां निवासी प्रवेश देवी ने गांव के कंपोजिट विद्यालय की प्रधानाध्यापिका नमिता मधुकर पर पिछले सात वर्षों से स्कूल की रंगाई पुताई न कराने व मिली धनराशि का गबन करने, फर्जी कार्य पूर्ति दिखाने, पिछले एक माह से दूध का वितरण न करने आदि की शिकायत की गई थी। इस पर बीएसए ने बीईओ मुख्यालय, डीसी मिडडे-मील व जिला समन्वयक निर्माण की तीन सदस्यीय कमेटी बनाकर जांच सौंपी थी। कमेटी की जांच में कंपोजिट ग्रांट का नियमानुसार इस्तेमाल न करने व सात वर्षों से रंगाई पुताई न करने की पुष्टि हुई। कंपोजिट ग्रांट की आय-व्यय का विवरण भी स्कूल की दीवारों पर अंकित नहीं कराया गया था। ऑपरेशन कायाकल्प के तहत भी स्कूल में कोई कार्य होना नहीं पाया गया था। जांच रिपोर्ट के आधार पर बीएसए डॉ. मोनिका ने प्रधानाध्यापिका नमिता मधुकर को निलंबित कर विकास खंड जोया के प्राथमिक विद्यालय नूरी से संबद्ध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed