फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Head constable of Muzaffarnagar dies under suspicious circumstances

Amroha News: मुजफ्फरनगर के हेड कांस्टेबल की संदिग्ध हालात में मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 05:25 AM IST
विज्ञापन
Head constable of Muzaffarnagar dies under suspicious circumstances
अमरोहा। रात को सकुशल सोए मुजफ्फरनगर के हेड कांस्टेबल धीर सिंह (59) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह रोज की तरह खाना खाकर रात को सोए थे, लेकिन सुबह उठे नहीं। साथी पुलिसकर्मियों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हेड कांस्टेबल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन




मृतक हेड कांस्टेबल धीर सिंह मुजफ्फरनगर जनपद के फुगाना गांव के रहने वाले सुखबीर सिंह के बेटे थे। उनके परिवार में पत्नी के अलावा बच्चे हैं। धीर सिंह वर्ष 1987 बैच में यूपी पुलिस में भर्ती हुए थे। वर्ष 2021 में मुरादाबाद से ट्रांसफर होकर वह अमरोहा आए थे। वर्तमान में उनकी तैनाती न्यायालय सुरक्षा में चल रही थी। जबकि, पुलिस लाइन के बैरक में रहते थे। रोज की तरह हेड कांस्टेबल धीर सिंह खाना खाने के बाद बैरक में जाकर सो गए थे। लेकिन, सुबह को नहीं उठे। साथी पुलिस कर्मियों ने बैरक में जाकर देखा तो धीर सिंह अचेत अवस्था में पड़े हुए थे।
विज्ञापन


साथी पुलिसकर्मियों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हालांकि, मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। सीओ पुलिस लाइन अभिषेक सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, जानकारी मिलने के बाद हेड कांस्टेबल धीर सिंह के परिजन अमरोहा के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




----

दो महीने बाद होने वाले थे सेवानिवृत्त

हेड कांस्टेबल धीर सिंह दो महीने बाद सेवानिवृत्त होने वाले थे। लेकिन, अचानक उनकी मौत के बाद परिजन बदहवास हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed