फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   He stole goods worth five lakhs from the farmer's house by climbing the wall

दीवार फांदकर घर से पांच लाख का माल चोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
He stole goods worth five lakhs from the farmer's house by climbing the wall
डिडौली थाना क्षेत्र के एक गांव में दीवार फांदकर घर में घुसे चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। चोर 75 हजार रुपये की नकदी, सोना-चांदी के जेवरात समेत करीब पांच लाख का माल चोरी कर फरार हो गए। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव ढेला नंगला में किसान युद्धवीर सिंह का परिवार रहता हं। मंगलवार रात को रोजाना की तरह मकान की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में बच्चे सो रहे थे, जबकि नीचे आंगन में पत्नी ममता व युद्धवीर सिंह सो रहे थे। उन्होंने बताया कि रात को किसी समय चोर दीवार फांदकर घर में घुस आए। कमरे का दरवाजा खोलकर संदूक व अलमारी का ताला तोड़ लिया। यहां से चोर 75 हजार रुपये की नकदी, सोना-चांदी के आभूषण समेत करीब पांच लाख का सामान चोरी करके ले गए। वारदात की जानकारी परिवार वालों को बुधवार सुबह हुई। किसान की पत्नी घर की साफ सफाई के लिए कमरे में पहुंची तो दरवाजे का ताला टूटा देखा। सामान बिखरा देख होश उड़ गए। पुलिस को जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed