फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Hazrat Mohammed was sent as a mercy for the universe: Bark

हजरत मोहम्मद साहब को कायनात के लिए रहमत बनाकर भेजा : बर्क

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
Hazrat Mohammed was sent as a mercy for the universe: Bark
अमरोहा। मुस्लिम कमेटी की ओर से जश्ने ईद मिलादुन्नबी सल्ल. की 17 दिवसीय कार्यक्रम का चौथा दिवस मनाया गया। इसमें संभल के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने कहा कि कुरान के अनुसार हजरत मोहम्मद (सल्ल.) को सारे आलम के लिए रहमत बना कर भेजा गया था।
विज्ञापन

कार्यक्रम रेहमतुल्लील आलमीन और हमारा समाज शीर्षक से सीरत कॉन्फ्रेंस मोहल्ला नल स्थित एक रिसोर्ट में आयोजित हुआ। मौलाना साद अमरोही, जुबैर इब्ने सैफी ने बारगाहे रिसालत में नातिया कलाम पेश किया। सांसद बर्क ने कहा कि नबी जानते थे कि उनकी रिसालत को मानने वाले दुनिया के मुख्तलिफ हिस्सों में होंगे। जहां ये मुमकिन है कि वहां की हुकूमत मुसलमानों की नहीं हो। इसलिए उन्होंने अपने उम्मतियों को अपने वतन से मोहब्बत करने की तालीम दी। वहां के हुक्मरानों के बनाए विधानों के मातहत काम करने का हुक्म दिया।
विज्ञापन

मौलाना दानिश कारी ने कहा कि मुसलमानों को पूरी तरह सीरत ए रसूल अपनानी चाहिए। मुसलमानों को कुरान और हदीस पर अमल करना चाहिए। हुजूर की सुन्नतों पर चलकर जिंदगी गुजारनी चाहिए। मोहब्बते रसूल के बगैर अल्लाह तक नहीं पहुंच सकते। इस दौरान मौलाना असलम बरेलवी, डॉ. माजिद देवबंदी, डॉ. सिराजुद्दीन हाशमी, सभासद फहीम शाहनवाज, हाजी सैयद नदीम अब्बास जैदी, डॉ. मिस्बाह अहमद सिद्दीकी, हाजी मुजफ्फर अली अंसारी, अब्दुल कय्यूम राईनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article