फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Hasanpur News: Medical store operator drowned in debt, dead body found 40 meters away from home

Hasanpur News: कर्ज में डूबा मेडिकल स्टोर संचालक... फंदे पर लटककर दी जान, घर से 40 मीटर दूर मिला शव

Sat, 03 May 2025 07:11 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हसनपुर (अमरोहा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हसनपुर (अमरोहा) Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 03 May 2025 07:11 PM IST
विज्ञापन
Hasanpur News: Medical store operator drowned in debt, dead body found 40 meters away from home
जान गंवाने वाले नवरंग खड़गवंशी और बलवंत - फोटो : संवाद

हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहपुर खुर्द में कर्ज में डूबे मेडिकल स्टोर संचालक नवरंग खड़गवंशी (35) ने घर के पास ही आम के पेड़ के सहारे फंदे पर लटक कर जान दे दी। उन्होंने मरने से पहले एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। जिसमें 11 लाख रुपये का कर्ज होने की बात कही है। उनका कहना है कि मरने के बाद परिजनों को परेशान न किया जाए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


गांव शाहपुर खुर्द निवासी छोटे सिंह खड़गवंशी का परिवार रहता है। उनके बेटे नवरंग खड़गवंशी गांव में ही मेडिकल स्टोर चलाते थे। नवरंग खड़गवंशी का घर गांव के बाहरी छोर पर बना है। बताते हैं कि उन पर कई लोगों का कर्जा था। जिसकी वजह से वह काफी दिनों से परेशान चल रहे थे।
विज्ञापन


शुक्रवार की रात को घर से महज 40 मीटर की दूरी पर अपने ही ताऊ के खेत में आम के पेड़ पर प्लास्टिक की रस्सी से लटककर जान दे दी। शनिवार की सुबह उनका शव फंदे से लटका देखा तो परिजनों के होश उड़ गए। पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजनों ने शव फंदे से उतार लिया था। बाद में पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें लिखा है कि वह कर्ज से बहुत परेशान था। कर्ज चुका नहीं पा रहा था। कई लोगों का उस पर करीब 11 लाख का कर्ज था। कर्ज नहीं चुकाने से परेशान होकर आत्महत्या करने जा रहा हूं। मरने के बाद परिवार के लोगों को परेशान न करें।

उधर, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मृतक ने अपने पीछे एक बेटा व दो बेटी छोड़े हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि प्रथम दृष्टतया मामला आत्महत्या का लग रहा है। सुसाइड नोट के हैंडराइटिंग का मिलान कराया जाएगा। मामले की जांच कराई जा रही है।

ईंट से लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
हसनपुर-अतरासी मार्ग पर शुक्रवार की रात को ईंट से लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर लगने से बाइक सवार हसनपुर के गांव बसेड़ा खुर्द निवासी बलवंत (35) की मौत हो गई। पुलिस मामले में जांच में जुटी है। गांव बसेड़ा खुर्द में किसान शेर सिंह का परिवार रहता है। शेर सिंह बेटा बलवंत सिंह शुक्रवार की रात किसी काम से हसनपुर आए थे।

यहां से बाइक पर सवार होकर करीब नौ बजे अपने गांव जा रहे थे। हसनपुर अतरासी चेतन चौहान मार्ग पर मंडी समिति के नजदीक सामने से आ रही ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से बाइक सवार बेहोश होकर गिर गए। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने बेहोशी की हालत में युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया है। मौत की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। युवक की मौत से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। उधर, ईटों से लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली को पुलिस ने कब्जे में कर लिया लिया है। मृतक ने अपने पीछे चार बच्चे छोड़े हैं। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed