{"_id":"64e902cbf3a9229b84001464","slug":"hasanpur-municipality-election-recount-case-will-be-heard-on-september-6-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-3570-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"हसनपुर नगर पालिका चुनाव पुन: मतगणना मामले में छह सितंबर को होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हसनपुर नगर पालिका चुनाव पुन: मतगणना मामले में छह सितंबर को होगी सुनवाई
Sat, 26 Aug 2023 01:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 26 Aug 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के चुनाव मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाकर पुन: मतगणना कराने की मांग मामले में छह सितंबर को न्यायालय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश चतुर्थ में सुनवाई होगी। जिसमें शिकायतकर्ता एआईएमआईएम प्रत्याशी रईसुल हसन समेत सभी दस प्रत्याशियों को हाजिर होना है।
नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा से राजपाल सैनी, सपा से बदर कुरैशी, बसपा से अफसर अली, कांग्रेस से नफीस चिश्ती, रालोद से सना परवीन, एआईएमआईएम से रईसुल हसन, निर्दलीय सीमा गुप्ता समेत दस प्रत्याशी मैदान में थे। चार मई को वोट डाले गए थे। 13 मई को गिनती हुई थी। जिसमें भाजपा प्रत्याशी राजपाल सैनी ने जीत हासिल की थी। दूसरे नंबर पर एआईएमआईएम प्रत्याशी रईसुल हसन रहे थे। मतगणना के बाद प्रत्याशी रईसुल हसन ने अधिवक्ता मेहंदी हसन के माध्यम से अदालत में याचिका दायर कराकर मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए पुन: मतगणना की मांग की थी। मामले में सुनवाई करते हुए न्यायालय ने चुनाव में जीते व हारे सभी प्रत्याशियों को छह सितंबर को हाजिर होने की तिथि निर्धारित की है। संवाद