फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Handball: Amroha defeated Bijnor girls

हैंडबाल : अमरोहा ने बिजनौर की छात्राओं को हराया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Sep 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Handball: Amroha defeated Bijnor girls
अमरोहा। जनपद संभल गवां के हरिबाबा जनता इंटर कॉलेज में मंडल स्तरीय हैंडबाल प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें में अमरोहा के ज्योति शिक्षा सदन स्कूल की छात्राओं ने बाजी मारी। उन्होंने बिजनौर की टीम को 10-8 से हराकर कर मुकाबला जीत लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को संभल में आयोजित हुई मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में ज्योति शिक्षा सदन की छात्राओं ने अंडर-19 मुकाबले में बिजनौर की टीम को 10-8 से हराकर जिले व विद्यालय का नाम रोशन किया। इन छात्रों का चयन अब राज्य स्तर के मुकाबले में हुआ है, जो आजमगढ़ में 18 सितंबर को होगा। जूनियर टीम में भी ज्योति शिक्षा सदन के दो छात्र ध्रुव व अविनाश का चयन राज्य स्तर पर हुआ है। प्रबंधक अनुराग सैनी ने छात्र-छात्राओं को बधाई दी।
विज्ञापन

निर्देशिका भावना सैनी ने बच्चों को मेडल पहनाकर उत्साहवर्धन किया। प्रधानाचार्या सुमन सैनी ने छात्र-छात्राओं को राज्य स्तर पर आने के लिए बधाई दी और कहा कि राज्य स्तर पर भी छात्राएं विद्यालय व जिले का नाम रोशन करें। इस दौरान पीटीआई प्रियंवदा सक्सेना, अनिल कुमार, सुमन रानी व स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed