फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Half-burnt body of an elderly woman found in an empty plot

Amroha News: खाली प्लॉट में मिला बुजुर्ग महिला का अधजला शव, हत्या की शक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 05:17 AM IST
विज्ञापन
Half-burnt body of an elderly woman found in an empty plot
हसनपुर। नगर के मोहल्ला गोकुल धाम कॉलोनी में एक खाली प्लाॅट में बुजुर्ग महिला का अधजला शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। माना जा रहा है कि बुजुर्ग महिला की हत्या करके यहां शव को फेंका गया है। शव को जलाया भी गया है। फिलहाल शिनाख्त नहीं हुई है। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन

बुधवार की शाम को रहरा अड्डे पर गोकुल धाम कालोनी में एक खाली प्लाॅट में लोगों ने एक बुजुर्ग महिला के शव को पड़ा देखा। मौके पर मोहल्ले के लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। बुजुर्ग महिला की उम्र करीब 55 से 60 वर्ष के बीच मानी जा रही है। उसके पैर बाईं बाजू, पेट जला हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम भेजने से पहले महिला के शव की शिनाख्त करने की कोशिश की लेकिन मोहल्ले के लोगों ने उसे पहचानने से इन्कार कर दिया। फिलहाल उसकी शिनाख्त नहीं हुई है।
विज्ञापन

माना जा रहा है कि रात में महिला की हत्या कर शव को खाली प्लाॅट में कूड़े के पास फेंक दिया गया। उसके शरीर के कई अंग भी जले हुए हैं। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि अज्ञात महिला का शव मिला है। उसकी शिनाख्त नहीं हुई है। रास्तों की सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed