फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Hacked Facebook ID of gas agency owner and asked for money from friends

Amroha News: गैस एजेंसी के मालिक की फेसबुक आईडी हैक कर दोस्तों से रुपये मांगे

Thu, 07 Nov 2024 02:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 07 Nov 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
Hacked Facebook ID of gas agency owner and asked for money from friends
अमरोहा। साइबर अपराधी तरह-तरह के हथकंडे अपना कर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। अब गैस एजेंसी मालिक की फेसबुक आईडी हैक कर उनके दोस्तों को संदेश भेज कर रुपयों की मांग की गई है। उन्हें ठगने का प्रयास किया गया है। मामले की जानकारी होने पर गैस एजेंसी मालिक के होश उड़ गए। उन्होंने साइबर थाने में तैयारी देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

अमरोहा नगर के मोहल्ला बड़ा बाजार निवासी गैस एजेंसी मालिक सिद्धार्थ जैन वर्तमान में परिवार के साथ मुरादाबाद में रहते हैं। अमरोहा में ही कारोबार करने वाले सिद्धार्थ जैन का फेसबुक पर अकाउंट है। मंगलवार की शाम को साइबर ठगों ने उनकी फेसबुक आईडी को हैक कर लिया। बाद में उनके दोस्तों को संदेश भेजकर रुपये मांगने शुरू कर दिए। दोस्तों को संदेश मिलते तो उन्हें शक हुआ। लिहाजा उन्होंने सिद्धार्थ जैन को फोन कर मामले की जानकारी दी। फेसबुक आईडी हैक होने की जानकारी मिलते ही सिद्धार्थ जैन के होश उड़ गए। उन्होंने फौरन ही अपना अकाउंट डी-एक्टिवेट कर दिया और सोशल मीडिया पर संदेश वायरल करके अपनी फेसबुक आईडी हैक किए जाने की जानकारी दी, जिससे उनका कोई दोस्त धोखे में आकर लोग साइबर ठगों को रुपये ट्रांसफर न कर दें। बाद में सिद्धार्थ जैन ने साइबर थाने में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। जिसके बाद साइबर टीम मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed