{"_id":"69596c5c1a31ca81c0067219","slug":"guru-gobind-singhs-birth-anniversary-was-celebrated-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-154764-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: गुरु गाेविंद सिंह का प्रकाश पर्व मनाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: गुरु गाेविंद सिंह का प्रकाश पर्व मनाया गया
विज्ञापन
कौराला गुरु दरबार में प्रकाश पर्व पर शबद कीर्तन करता रागी जत्था। कमेटी
मंडी धनौरा। गुरु दरबार कौराला में सिखों के दसवें गुरु गुरु गाेविंद सिंह का प्रकाश पर्व धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर मोगा से आए भाई कुलदीप सिंह के रागी जत्थे से शबद कीर्तन से संगत को निहाल कर दिया।
सरदार जगजीत सिंह ने गुरु गोविंद सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु महान योद्धा ही नहीं थे बल्कि वह शस्त्र के साथ शास्त्र के ज्ञाता भी थे। उन्होंने साल 1699 में खालसा पंथ की स्थापना कर सिखों को संगठित किया। उन्होंने मुगलों के अत्याचारों के विरुद्ध संघर्ष किया। उनका कहना था कि गुरु गाेविंद सिंह व उनके साहिबजादों ने सनातन की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान कर दिया। रागी जत्थे ने भी शबद कीर्तन से सिख गुरुओं के बलिदान का जिक्र किया। अकथ कथा का वर्णन किया गया।
इस मौके पर गुरमीत सिंह, धर्मपाल सिंह, इंद्रजीत सिंह, अंशु कौर, रविंदर कौर, स्वाति, भगवान सिंह आदि मौजूद थे।
सिख समाज ने धूमधाम से निकाली प्रभातफेरी
अमरोहा। शहर के गुरुसिंह सभा की ओर से स्टेशन रोड स्थित गुरुद्वारा में गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में शनिवार को धूमधाम से प्रभात फेरी निकाली गई। श्री गुरुद्वारा सिंह सभा से प्रभात फेरी शुरू होकर आंबेडकर पार्क, जे एस हिंदू कॉलेज, मंडी चौब, बड़ा बाजार, कोतवाली, सर्राफा बाजार, कोट चौराहा, बटवाल बाजार होते हुए आवास विकास प्रथम में सरदार गुरेंद्र सिंह के आवास पर पहुंचकर संपन्न हुई। जगह-जगह प्रभातफेरी का स्वागत किया गया। इस दौरान दौरान प्रधान सतनाम सिंह बक्शी, मंजीत सिंह, गुरुचरन सिंह, हरजीत छावड़ा, गुरेंद्र सिंह ढिल्लो, अमरजीत कौर आदि मौजूद रहे।