{"_id":"658c71c9144c61b2e80796c6","slug":"group-friends-raised-demands-submitted-memorandum-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-11172-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: समूह सखियों ने उठाईं मांगें, सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: समूह सखियों ने उठाईं मांगें, सौंपा ज्ञापन
Thu, 28 Dec 2023 12:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 28 Dec 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीअमरोहा। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत काम कर रहीं समूह सखियों ने कलक्ट्रेट पहुंच कर विभिन्न मांगें उठाईं। मांगों से संबंधित ज्ञापन डीएम को सौंपा गया।
उत्तर प्रदेश आजीविका कैडर संघ के बैनर तले समूह की सखियां कलक्ट्रेट में एकत्र हुईं। उन्होंने डीएम राजेश कुमार त्यागी को सौंपे ज्ञापन में उनके नियुक्ति पत्र तथा पहचान पत्र मिलने, मानदेय का भुगतान नियमित बैंक खाते से कराने, प्रतिमाह दस हजार रुपये मानदेय, नौकरी में आयु की सीमा साठ साल तक पक्की करने की मांग उठाई। इसके अलावा तीन साल का कार्यकाल पूरा होने पर स्टाफ के रूप में पदोन्नति, यात्रा भत्ता दस रुपये प्रति करने समेत कई मांगों को रखा। इस अवसर पर अफसाना बानो, संगीता, नीरज, सीमा, शशि, शिवानी, पूनम, स्वाति, ममता आदि मौजूद रहीं।