फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   groom says no to marrige

बारातियों को पीटा तो दूल्हे ने किया शादी से इंकार , पहुंचा कोतवाली

Tue, 18 Apr 2017 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Tue, 18 Apr 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
groom says no to marrige
दूल्हे और उसके परिजनों को समझाते विधायक। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव बाइखेड़ा में सोमवार दोपहर को बारात चढ़त के बाद रंगशाला बजाने को लेकर घराती व बारातियों में टकराव हो गया। घरातियों ने लाठी-डंडों से बारातियों की जमकर पिटाई की। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ।
विज्ञापन


मारपीट में दूल्हे के बड़े भाई समेत दो लोग घायल हो गए। इससे नाराज दूल्हे ने शादी से इंकार कर दिया और बारातियों को साथ लेकर कोतवाली पहुंच गया। पुलिस ने घायलों का सीएचसी में मेडिकल कराया है। हालांकि देरशाम काफी समझाने पर दूल्हा शादी के लिए राजी हो गया। 
विज्ञापन


सोमवार सुबह को सैदनगली थाना इलाके के गांव हाजीपुर तरारा निवासी मदनपाल पुत्र मंगलसैन की बारात हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव बाइखेड़ा में आई थी। दोपहर करीब दो बजे बारात चढ़त के बाद दावत खाने की तैयारी हो रही थी। आरोप है कि इस दौरान शराब के नशे में कुछ घराती युवक बारात में आई रंगशाला जबरन चलाने की कोशिश कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान कुछ बारातियों ने इसका विरोध किया। इसी बात को लेकर घराती व बरातियों में टकराव हो गया। देखते ही देखते मारपीट होने लगी। बारातियों के मुुताबिक गांव की महिलाओं ने उनके साथ मारपीट की। घराती व बराती में विवाद होने से रिश्तेदारों में भगदड़ मच गई। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ।

घरातियों की पिटाई से दूल्हे का बड़ा भाई तेजपाल व एक अन्य बाराती युवक चमरू घायल हो गया। इससे नाराज दूल्हे ने शादी से इंकार कर दिया और बारातियों को साथ लेकर कोतवाली पहुंच गया। पुलिस ने घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया।


उधर, दूल्हे के शादी से इंकार की बात सुनकर लड़की पक्ष के लोगों के होश उड़ गए। वह दूल्हे को शादी के लिए राजी करने को हसनपुर पहुंच गए। पुलिस मामले में आरोपी घरातियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है। देरशाम जानकारी पाकर पहुंचे विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी के समझाने के बाद दूल्हा शादी के लिए राजी हो गया। इसके बाद विवाह की रस्में निपटाई गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed