फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   groom drunk during wedding night in Amroha bride created a ruckus IN AMROHA

UP: सुहागरात पर दूल्हे को ऐसे हाल में देख चीख पड़ी दुल्हन, आधी रात जमकर हुआ हंगामा; फिर ननदोई ने किया ये कांड

Tue, 12 Sep 2023 01:40 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 12 Sep 2023 01:40 PM IST
सार

अमरोहा में ससुराल पहुंची नवविवाहिता के कमरे में पति नशे में झूमता हुआ पहुंचा तो हंगामा खड़ा हो गया। शोर पर पहुंचे परिजनों ने मामला शांत करा दिया। आरोप है कि रात में ननदोई ने विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
groom drunk during wedding night in Amroha bride created a ruckus IN AMROHA
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सुहागरात की सेज पर दुल्हन अपने पिया का इंतजार कर रही थी। दूल्हा नशे में टल्ली होकर वहां पहुंचा तो दुल्हन ने शोर मचाते हुए जमकर हंगामा किया। हालांकि परिवार के लोगों ने मामले को शांत कराया।
विज्ञापन


आरोप है कि रात में दुल्हन के कमरे में अचानक ननदोई आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित दुल्हन ने जब मामले की शिकायत की तो आरोपी पति ने उसे तलाक देकर घर से भगा दिया। पीड़िता की ओर से पुलिस को तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन


पूरा मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। पिता के घर से विदा होकर ससुराल पहुंची दुल्हन के कमरे में पति नशे में झूमता हुआ पहुंचा। इस पर दुल्हन ने हंगामा कर दिया। शोर पर पहुंचे परिजनों ने मामला शांत करा दिया। आरोप है कि रात में ननदोई ने विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया। विवाहिता ने शिकायत की तो पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिडौली कोतवाली इलाके के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी तीन सितंबर को पास के ही गांव में रहने वाले एक युवक के साथ की थी। सभी रस्में पूरी होने के बाद दुल्हन मायके से विदा होकर ससुराल पहुंच गई। 

विवाहिता उस वक्त हैरान रह गई, जब सुहागरात पर पति शराब के नशे में धुत होकर पहुंचा। आरोप है कि उसने नशे की हालत में उसने दुल्हन के साथ दुर्व्यवहार किया। उसने शोर मचा दिया। हंगामा होने पर कमरे में पहुंचे ससुराल वालों ने दोनों को समझाकर मामला शांत करा दिया।

 

विवाहिता को कमरे में बंद कर दिया। आरोप है कि रात में कमरे में पहुंचे ननदोई ने जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ हैवानियत की। सुबह में पीड़िता ने फोन कर मायके से परिजनों को बुला लिया। बातचीत के दौरान पति ने तीन तलाक देकर रिश्ता तोड़ दिया।

 

शादी के अगले ही दिन तलाक होने के बाद पीड़िता परिजनों के साथ मायके आ गई। इस बीच दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास भी चला, लेकिन मसले का हल नहीं हो पाया। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार त्यागी ने बताया कि इस संबंध में तहरीर मिली है। जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

 

सुहागरात पर ससुर ने मोबाइल में रिकॉर्ड की ऑडियो
उधर, मुरादाबाद के सिविल लाइंस के अगवानपुर में ससुर ने सुहागरात पर अपने बेटे और बहू के कमरे में मोबाइल फोन छिपाकर रख दिया और रिकार्डिंग के जरिये बातें रिकार्ड कर लीं। आरोप है कि ससुर ने ऑडियो के जरिए बहू को ब्लैकमेल करने की कोशिश की। बहू ने विरोध किया तो आरोपी ने ऑडियो मोहल्ले के अन्य लोगों और रिश्तेदार को सुना दी। आरोप है कि जब पति से इस मामले की शिकायत की तो उसने पीड़िता को तीन तलाक दे दिया।

 

पीड़िता ने बताया कि 25 दिसंबर 2021 को उसकी शादी मोहल्ले में ही रहने वाले एक युवक हुई थी। युवती का कहना है कि उसके पिता की मृत्यु हो चुकी है। बावजूद इसके मां ने शादी में दान दहेज दिया। जिसमें छह लाख रुपये खर्च किए। पीड़िता का आरोप है कि ससुर ने सुहागरात पर कमरे में मोबाइल छिपाकर रख दिया और बातें रिकॉर्ड कर ली थीं। ससुर ने रिकॉर्डिंग मोहल्ले में कई लोगों को सुनवाई।

महिला ने जानकारी होने पर विरोध किया तो ससुर ने परिवार को जान से मरने की धमकी देकर चुप करा दिया था। इसके अलावा आरोपी ने उसे ब्लैकमेल करने की धमकी दी। पति से शिकायत की तो उसने उसने भी युवती के साथ मारपीट की।

इसके बाद उस पर दबाव बनाने लगा कि वह अपने मायके से बाइक लेकर आए। 20 फरवरी 2022 को पति ने बाइक नहीं मिलने पर उसे घर से निकाल दिया। फिर युवती अपने मायके में रहने लगी।

उसने बताया कि 4 सितंबर 2022 को पति शराब के नशे में उसके मायके में आ गया और तीन तलाक दे दिया। पुलिस ने बताया कि तहरीर पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed