फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   gram panchayat by election in amroha today

कड़ी सुरक्षा के बीच एवजाबाद और बांसका कलां में प्रधानी चुनाव आज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
gram panchayat by election in amroha today
अमरोहा। दो ग्राम पंचायतों में प्रधान के रिक्त पदों पर अमरोहा ब्लाक के एवजाबाद और गंगेश्वरी के बांसका कलां में आज मतदान होगा। कड़ी सुरक्षा के बीच वोट बैलेट पेपर से डाले जाएंगे। दोनों जगह सात प्रत्याशियों ने ताल ठोकी है। रविवार की सुबह ब्लाक सभागार से पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। मतदान के दौरान कड़ी सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर आज ग्राम प्रधान के रिक्त पदों पर मतदान होना प्रस्तावित है। अमरोहा ब्लाक के गांव एवजाबाद और गंगेश्वरी ब्लाक के बांसका कला में प्रधान पद पर चुनाव होना हैं। एवजाबाद में भूमि संरक्षण अधिकारी अवधेश कुमार को बतौर आरओ नियुक्त किया गया है। जबकि बांसका कलां के लिए पीडब्ल्यूडी के एई सतेंद्र सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कल्लू सिंह ने बताया कि मतदान रविवार को अमरोहा और गंगेश्वरी ब्लाक मुख्यालय से पोलिंग पार्टियां रवाना होकर अपने बूथों पर पहुंच गईं हैं। मतदान की सभी तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं। अमरोहा के एवजाबाद में दो पोलिंग स्टेेशन और गंगेश्वरी के बांसका कला में चार पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। दोनों जगह बैलेट पेपर से मतदान होगा। पीठासीन अधिकारी समेत सभी अधिकारी बूथों पर पहुंच गए हैं। एसपी डॉ विपिन ताडा ने बताया कि मतदान के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। किसी भी पोलिंग बूथ पर गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed