फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Grabbed six lakhs on the pretext of getting a job

Amroha News: सेना में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 5.85 लाख रुपये हड़पे, पिता-पुत्र पर केस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
Grabbed six lakhs on the pretext of getting a job
अमरोहा। देहात थानाक्षेत्र के एक गांव में पिता-पुत्र ने किसान के बेटे को सेना में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5 लाख 85 हजार रुपये हड़प लिए। मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

देहात थानाक्षेत्र के गांव जलीलपुर बक्काल में अमर सिंह का परिवार रहता है। उनके ही गांव के रहने वाले रजनीश और उसके पिता रतिराम उर्फ नन्हें सेना में नौकरी करते हैं। एक ही गांव के होने के चलते अच्छी जान पहचान थी। दोनों पिता-पुत्र को किसान अमर सिंह के बेटे के बेरोजगार होने का पता था। इसी बात का फायदा उठाकर पिता-पुत्र ने कहा कि हम तुम्हारे बेटे की सेना में नौकरी लगवा देंगे। इसके लिए तुम 10 लाख रुपये का इंतजाम कर लो। दोनों पिता-पुत्र सेना में नौकरी करते हैं, इसलिए उनकी बातों पर विश्वास आ गया। इस दौरान आरोपियों ने आधे रुपये नौकरी लगने से पहले देने की बात कही। जिसके बाद पीड़ित अमर सिंह ने पांच लाख रुपये आरोपियों के खाते में ट्रांसफर कर दिए और 85 हजार रुपये नकद दिए। लेकिन नौकरी नहीं लगवाई। लिहाजा पीड़ित अमर सिंह ने अपने रुपये वापस मांगे तो बहाने बनाने लगे। इस संबंध में कई बार पंचायत हुई। इसके बाद आरोपी पिता-पुत्र ने रुपये लौटाने से साफ इनकार कर दिया। गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस कार्रवाई नहीं की तो उन्होंने न्यायालय की शरण ली।
विज्ञापन

सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि मामले में सीजेएम के आदेश पर रजनीश और उसके पिता रतिराम उर्फ नन्हे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed