{"_id":"62211a84290c826eca7824b9","slug":"goods-worth-five-lakhs-stolen-by-breaking-the-locks-of-engineer-s-house-jpnagar-news-mbd4205364168","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजीनियर के मकान के ताले तोड़कर पांच लाख का सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंजीनियर के मकान के ताले तोड़कर पांच लाख का सामान चोरी
विज्ञापन
बेखौफ चोरों ने सऊदी अरब में रहने वाले इंजीनियर के यहां स्थित बंद मकान के ताले को तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान चोर अंदर रखे आभूषण नकदी सहित पांच लाख रुपये मूल्य का सामान चुरा ले गए। इस घटना से पूर्व मंगलवार की रात चोरों ने इसी मोहल्ले के निवासी और सब्जी कारोबारी के बंद घर में ताला तोड़कर पंद्रह लाख रुपये का सामान चुराया था।
यह घटना कस्बे के मोहल्ला शाहफरीद की है। यहां रहने वाले अंजुम अब्बास सऊदी अरब के दमाम शहर में इंजीनियर हैं। जबकि पत्नी शाने जहरा बच्चों के साथ दिल्ली के ओखला में रहती हैं। इस दौरान उनके घर में ताला बंद रहता है। बुधवार की रात किसी समय बेखौफ चोर घर में लगे ताले को तोड़कर अंदर दाखिल हुए। इस दौरान चोर अलमारी में रखे डेढ़ किलो चांदी, बेटी के दहेज के लिए रखे पीतल के बर्तन, कंबल, कालीन, डिनर सेट और अन्य सहित पांच लाख रुपये का सामान चोरी कर फरार हो गए।
बृहस्पतिवार सुबह पड़ोसियों ने घर के ताले टूटे देखकर घटना की जानकारी इंजीनियर की पत्नी शाने जहरा को दी। दोपहर एक बजे शाने जहरा दिल्ली से घर पहुंचीं और घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पीड़िता शाने जहरा के मुताबिक चोरी हुए समान की कीमत करीब पांच लाख रुपये है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी गई है। मालूम रहे कि मंगलवार की रात सऊदी अरब में रहने वाले सब्जी कारोबारी मोहम्मद अब्बास के बंद घर के ताले तोड़कर नकदी-जेवरात समेत पंद्रह लाख रुपये का समान चोरी कर लिया था। घटना वाली रात उनकी पत्नी अपने मायके गई थीं, जबकि उनकी मां इशरत जहां अपने बड़े बेटे के घर सोने चली गई थीं। लगातार चोरी की घटनाओं से कस्बे के लोगों में रोष व्याप्त है।