फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Girls dominate in the top ten list of Inter-high school, boys left behind

Amroha News: इंटर-हाईस्कूल की टॉपटेन सूची में छाईं बेटियां, पीछे रह गए बेटे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Apr 2023 03:09 AM IST
विज्ञापन
Girls dominate in the top ten list of Inter-high school, boys left behind
अमरोहा। यूपी बोर्ड की परीक्षा में जिले के विद्यार्थियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। हाईस्कूल व इंटर के ओवर ऑल परिणाम में बेटियों ने बेटों को पीछे छोड़कर बाजी मारी ली। दोनों ही कक्षाओं के टॉप टेन की सूची में कुल 47 विद्यार्थियों में से 29 पर बेटियां काबिज हुईं। इसके साथ ही दोनों कक्षाओं में जिला टॉपर भी बेटियां ही बनीं।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में जिले में 26250 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 24394 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। मंगलवार को परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। इसमें 21102 परीक्षार्थियों के हाथ सफलता लगी, जबकि 3292 परीक्षार्थी फेल हो गए। कुल 86.50 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए। वहीं हाईस्कूल परीक्षा में 28620 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 26827 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जारी हुए परीक्षा परिणाम में 24550 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए, जबकि 2255 छात्र-छात्राएं असफल रहे। हाईस्कूल में 91.51 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए। दोनों ही कक्षाओं में टॉप टेन में बेटियां बेटों से आगे रहीं। इंटरमीडिएट में टॉप टेन में शामिल 19 विद्यार्थियों में से 10 बेटियां रहीं, जबकि हाईस्कूल के टॉप टेन 28 विद्यार्थियों में 19 छात्राओं का दबदबा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed