फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Girls create ruckus outside the guest house

देश को विश्व गुरु बनाना चाहता है संघ : सुनील

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
Girls create ruckus outside the guest house
अमरोहा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों ने विजयदशमी के मौके पर जेएस हिंदू पीजी कॉलेज के मैदान में शस्त्र पूजन किया। जिसमें संघ के पदाधिकारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। संघ के सह जिला संघचालक सुनील ने कहा कि स्वयं सेवक संघ भारत को विश्व गुरु बनाना चाहता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के शामिल रहे रामवीर सिंह ने बताया कि मुख्य वक्ता के रूप में संघ के सह जिला संघचालक सुनील, नगर संघचालक वीरेंद्र पाठक और कासगंज केए कॉलेज के प्राचार्य अशोक रूस्तगी रहे। उन्होंने कहा कि 1925 में विजयदशमी के दिन नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की थी।
विज्ञापन

कुछ स्वयंसेवकों से इसकी शुरुआत हुई और संघ के विकास के लिए शाखा का निर्माण किया गया था। उन्होंने बताया की शाखा के माध्यम से संघ नए-नए स्वयंसेवक तैयार करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघ के सह जिला संघचालक ने कहा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भारत को विश्व गुरु बनाना चाहता है और इसीलिए भारत के हित में जो भी राजनीतिक दल फैसला लेता है, संघ के कार्यकर्ता उसको ही अपना सपोर्ट करते हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एक उत्तम व्यक्तित्व का निर्माण करता है और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के किसी भी कार्यकर्ता से किसी भी अनुचित कार्य की अपेक्षा नहीं की जा सकती।

कार्यक्रम के अंत में अपने-अपने शास्त्रों की पूजा की और संघ की प्रार्थना के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ। इस दौरान राम सिंह सैनी, अतुल पंडित, मनोज वर्मा, चैनसुख गोले, युद्धवीर सिंह, सतपाल सिंह, सचिन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article