{"_id":"6293d5b9a46aa573432b8eca","slug":"girlfriend-reached-the-police-station-as-soon-as-the-lover-s-relationship-was-detected-uproar-jpnagar-news-mbd4297231198","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी के रिश्ते की भनक लगते थाने पहुंची प्रेमिका, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी के रिश्ते की भनक लगते थाने पहुंची प्रेमिका, हंगामा
विज्ञापन
डिडौली। प्रेमी के रिश्ते की भनक लगते ही प्रेमिका कोतवाली पहुंच गई और हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने प्रेमी के घर वालों को बुलाया। समझौता होने के बाद युवती प्रेमी के साथ चली गई।
दिल्ली के कीर्तिनगर थानाक्षेत्र के एक मोहल्ले की युवती का कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक उसके मकान के पास रहकर मजदूरी करता था। मोबाइल पर दोनों का प्यार परवान चढ़ा। युवक किसी काम से अपने घर आ गया और उसने युवती से बात करना बंद कर दिया।
शनिवार को युवती को जानकारी मिली कि युवक किसी दूसरी युवती से रिश्ता करके शादी की फिराक में है। युवती अकेली शनिवार की रात में कोतवाली पहुंच गई और युवक के खिलाफ कार्रवाई को लेकर हंगामा करने लगी। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए युवक और उसके परिजनों को थाने बुला लिया। पंचायत का दौर चला और परिजनों की सहमति के बाद युवती अपने प्रेमी के साथ चली गई।