{"_id":"67463248f2e88fae780e4c19","slug":"girl-taken-to-hotel-and-raped-accused-arrested-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-129856-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: होटल में ले जाकर युवती के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: होटल में ले जाकर युवती के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Wed, 27 Nov 2024 02:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 27 Nov 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। युवती से दोस्ती करने के बाद उसे युवक होटल में ले जाया गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म की वीडियो भी बनाई और उसे दोस्तों को दिखाया गया। एक दोस्त ने वीडियो को अपने मोबाइल में कैद कर लिया। सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और युवती तक पहुंची। जानकारी की गई तो उसने अपने साथ हुई घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
करीब पांच दिन पहले सोशल मीडिया पर दुष्कर्म की वीडियो वायरल हुई थी। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की गई थी। युवती की शिनाख्त होने के बाद युवती को थाने बुलाकर पूछताछ की गई थी। जिसमें युवती ने बताया कि क्षेत्र के एक होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया गया था। इसके बाद तहरीर मिलने पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले में क्षेत्र के गांव जेबड़ा निवासी विकास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा गया है।