फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Girl students will learn self defense skills along with alphabet knowledge

Amroha News: अक्षर ज्ञान के साथ छात्राएं सीखेंगी आत्मरक्षा के गुर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Girl students will learn self defense skills along with alphabet knowledge
अमरोहा। परिषदीय विद्यालयों में अब छात्रों को अक्षर ज्ञान के साथ आत्मरक्षा में भी पारंगत बनाया जाएगा। रानी लक्ष्मीबाई प्रशिक्षण के तहत छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए जाएंगे। ताकि वे अपनी हिफाजत खुद कर सकें। प्रदेश सरकार ने मिशन शक्ति अभियान के तहत प्रत्येक विद्यालय में छात्राओं को रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण के आदेश जारी किए गए हैं। इसके लिए एक अनुदेशक को तीन विद्यालयों में प्रशिक्षण देने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

राज्य परियोजना महानिदेशक (स्कूल शिक्षा) विजय किरन आनंद ने सभी अध्ययनरत बालिकाओं को प्रशिक्षित करने के निर्देश जारी किए हैं। मिशन शक्ति अभियान को सफल बनाने के लिए दो नवंबर से सभी विद्यालयों में रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण का आयोजन होगा, जिसके लिए विद्यालयों में तैनात स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा अनुदेशकों को जिम्मेदारी दी गई है। एक अनुदेशक को तीन विद्यालय दिए जाएंगे, जिनमें वह बालिकाओं को आत्मरक्षा के टिप्स देंगे। इसके अनुसार एक अनुदेशक को एक माह में एक विद्यालय में ही बालिकाओं को प्रशिक्षित करना है। खासकर जिन विद्यालयों में छात्राओं का नामांकन अधिक है, उन्हें प्राथमिकता में रखा जाएगा। उनमें प्रशिक्षण कार्यक्रम सबसे पहले शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

------------------
ऐसे मिलेगा प्रशिक्षण
- आत्मरक्षा प्रशिक्षण खुले, स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण में कराया जाएगा।
- प्रशिक्षण में सबसे पहले आत्मरक्षा के बारे में बताया जाएगा।
- बालिकाओं को व्यायाम व योगाभ्यास कर पहले चुस्त-दुरुस्त बनाया जाएगा।
- दिवसवार कार्ययोजना बनाकर आत्मरक्षा कौशल का विकास किया जाएगा।
- शारीरिक रूप से अस्वस्थ और बीमार छात्राओं को प्रशिक्षण नहीं दिया जाएगा।
- खंड शिक्षा अधिकारी और एआरपी प्रशिक्षण का सतत अनुश्रवण करेंगे।
----------------
परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं स्वावलंबन को लेकर मिशन शक्ति के तहत रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए विस्तृत कार्य योजना तैयार की गई है और अनुदेशकों को भी विद्यालय का आवंटन किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण नवंबर माह में चलेगा, जिसकी रिपोर्ट परियोजना कार्यालय को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मोनिका बीएसए अमरोहा
-----------------

आत्मरक्षा स्वयं को, अपनी संपत्ति को या किसी अन्य को शारीरिक क्षति से बचाने का कार्य है। महिलाओं के जीवन में आत्मरक्षा की अहम भूमिका है। आत्मरक्षा एक ऐसा कौशल है, जिसे प्रत्येक महिला को अपने और दूसरों के जीवन को सुरक्षित बनाने के लिए हासिल करना चाहिए। महिलाएं अक्सर अपनी शारीरिक क्षमता के कारण इसका शिकार बनती हैं। आत्मरक्षा उन्हें उन स्थितियों पर नियंत्रण रखने में सक्षम बनाती हैं, जिनमें वे मौखिक दुर्व्यवहार, शारीरिक हमले आदि का शिकार हो सकती हैं। पुलिस लगातार महिलाओं व छात्राओं को मिशन शक्ति के तहत जागरूक कर रही है। रानी लक्ष्मीबाई प्रशिक्षण के तहत छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए जाएंगे, ये बहुत जरूरी है।
-कुंवर अनुपम सिंह, एसपी अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed