फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Girl's body found hanging from a tree on the banks of the canal

नहर किनारे पेड़ से लटका मिला युवती का शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Girl's body found hanging from a tree on the banks of the canal
ग्राम दिसौरा के निकट रामगंगा पोषक नहर किनारे एक पेड़ से एक युवती का शव लटका मिला। अमरोहा से आई फोरेंसिक टीम ने भी मौका मुआयना किया है। परिजनों का कहना है कि युवती का उसके भाई से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिससे क्षुब्ध होकर उसने खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम फीना मार्ग पर स्थित ग्राम दिसौरा के निकट रामगंगा पोषक नहर की पटरी पर खड़े पेड़ से करीब 22 साल की एक युवती का शव राहगीरों को लटका दिखाई दिया। युवती का शव पेड़ से लटका देख लोगों ने सनसनी फैल गई। दिसौरा गांव के लोग भी वहां पहुंच गए। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुला लिया। युवती ने नीले रंग का सूट पहना हुआ था। उसकी पहचान थाना क्षेत्र के ही गांव जलीलपुर मूंगरा निवासी रमेश की 20 वर्षीय बेटी रिंकी के रूव में हुई। यहां पहुंचे रिंकी के परिजनों ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह रिंकी का अपने भाई के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इससे नाराज रिंकी घर से बाहर निकल गई थी। परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। जब वह उसकी गुमशुदगी दर्ज कराने थाने आए तो घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed