फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   girl raped by his father

अमरोहा: चाकू दिखा कर सौतेली बेटी से ढाई महीने से कर था दुष्कर्म, गिरफ्तार

Thu, 05 Sep 2019 10:39 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Thu, 05 Sep 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
girl raped by his father
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

मुरादाबाद के अमरोहा में सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म करने का एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। मंडी धनौरा इलाके की एक नाबालिग किशोरी पिछले ढाई माह से सौतेले बाप की हवस का शिकार बन रही थी। पिता इतने दिनों से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था और इसकी जानकारी किसी को नहीं थी।

विज्ञापन


गुरुवार को आरोपी पिता ने हमेशा की तरह फिर से किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया तो नाबालिग ने इसकी जानकारी पड़ोस में रहने वाली महिला को दी। इसके बाद खबर मिलते ही आरोपी की पत्नी ने मुहल्ले वालों के साथ मिलकर पति को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


नाबालिग का कहना है कि आरोपी पिता उसे जान मारने की धमकी देकर बुरा काम करता था। पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नौगांवा क्षेत्र की रहने वाली शिकायतकर्ता महिला ने अपने पहले पति की मौत के बाद मुहल्ला कटरा में रहने वाले एक व्यक्ति से दूसरा निकाह किया था। महिला के पास पहले पति से चार बच्चे थे। सभी बच्चे महिला के साथ ही रहते थे।

इसके बाद दो बच्चे वर्तमान पति से हुए, जो कि आरोपी है। वह महिला के पहले पति से पैदा हुई लगभग 13 साल की किशोरी के साथ ढाई माह से दुष्कर्म करता आ रहा है। गुरुवार को मां की गैरमौजूदगी में आरोपी सौतैले पिता ने उसको फिर से अपनी हवस का शिकार बनाया।
 

इसके बाद नाबालिग ने रोते हुए घटना के बारे में जानकारी पड़ोस में रहने वाली एक महिला को दी। इस दौरान नाबालिग की मां भी घर पहुंच गई। गुस्साई पत्नी व मुहल्ले वालों ने पकड़कर उसे पुलिस को सौंप दिया। थाने में नाबालिग ने बताया कि बापू चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देता था, इसीलिए वह चुप रहती थी।

पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ पाक्सो एक्ट भी लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed