फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Girl dies of heart attack a month before marriage, aunt also dies of shock

Amroha News: शादी से एक महीने पहले युवती की हार्ट अटैक से मौत, बुआ ने भी सदमे में तोड़ा दम

Sat, 11 May 2024 02:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 11 May 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
Girl dies of heart attack a month before marriage, aunt also dies of shock
अमरोहा। शादी से एक माह पहले 20 वर्षीय युवती की हार्ट अटैक से मौत हो गई। उसकी मौत से जहां परिवार के लोगों को रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं, दफीने से कुछ देर पहले ही उसकी बुआ ने भी सदमे में दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि उन्हें भी हार्ट अटैक आया था। परिवार में हुई दो मौत से परिवार के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं, मोहल्ले के लोग भी दो मौत से गमजदा हैं। गमगीन माहौल में दोनों के शवों को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया है।
विज्ञापन

अमरोहा नगर के मोहल्ला बड़ी बेगम सराय निवासी यासीन की 20 वर्षीय बेटी फरहीन का निकाह एक माह बाद दिल्ली निवासी युवक संग होना था। मंगनी के बाद से परिजन निकाह की तैयारियों में जुटे थे। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार को फरहीन खाना बनाने के लिए प्याज काट कर रही थी। तभी उसकी हालत बिगड़ गई। उसके सीने में दर्द उठा और वह अचेत होकर गिर पड़ी। परिजन उसे उपचार के लिए एक निजी चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। अचानक हुई युवती के मौत से परिवार के लोगों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उसकी मौत की सूचना पर रिश्तेदार भी वहां पहुंच गए। इस दौरान बिजनौर के कस्बा शेरकोट निवासी 55 वर्षीय उसकी बुआ फूल बी पत्नी बाबू भी पहुंची थीं।
विज्ञापन

फरहीन की मौत के सदमे में अचानक उनकी तबीयत भी बिगड़ गई। उन्हें अचानक हार्ट अटैक आ गया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें उपचार के लिए एक अस्पताल में लेकर पहुंचे। लेकिन वहां पहुंचते ही उनकी भी मौत हो गई। चिकित्सक ने हार्ट होने के चलते उनकी मौत होने की पुष्टि की। एकाएक परिवार में दो मौत होने से परिवार के लोगों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। फूल बी के परिजन भी वहां पहुंच गए। जिसके बाद वे उनके शव को दफीने के लिए अपने साथ शेरकोट ले गए। वहीं फरहीन का दफीना बृहस्पतिवार देर रात ही शहर के ही कब्रिस्तान में कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक माह बाद जिस बेटी की शादी के लिए परिवार के लोग तैयारी कर रहे थे, अचानक हुई घटना से उनको गहरा सदमा दे दिया। फरहीन के लिए शादी का जोड़ा आदि खरीदकर अन्य तैयारियों में जुटे थे। उसी परिवार को कफन खरीदना पड़ा। परिवार के साथ मोहल्ले के लोगों में भी शोक बना हुआ है।

मोहल्ला बड़ी बेगम सराय निवासी फरहीन के पिता यासीन टैक्सी चलाते हैं। परिवार में पत्नी परवीन के अलावा तीन बेटियां व दो बेटे हैं। बड़ी बेटी की दो साल पहले ही शादी हो चुकी है। जबकि दोनों बेटे अपना काम करते हैं। दूसरे नंबर की बेटी फरहीन का रिश्ता दिल्ली निवासी एक युवक संग तय हुआ था। मंगनी की रस्म हो चुकी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed