{"_id":"58091cc94f1c1b722b70376c","slug":"girl-became-angry","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा बनी मर्दानी, मनचले काे सिखाया सबक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा बनी मर्दानी, मनचले काे सिखाया सबक
अमर उजाला ब्यूरो/ गजरौला/अमरोहा
Updated Fri, 21 Oct 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
गजरौला के थाने में मनचले को पीटती छात्रा।
विज्ञापन
नगर में बृहस्पतिवार को बॉलीवुड फिल्म मर्दानी की याद ताजा हो गई। रोज रोज की फब्तियों से तंग आकर छात्रा मर्दानी बन गई और मनचले को सबक सिखाया। छात्रा मनचले की धुनाई लगाते हुए थाने पहुंची। जहां मनचले को पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
हुआ यूं कि मोहल्ला शुक्लपुरी निवासी छात्रा रोजाना शाम के समय टीचर्स कालोनी में ट्यूशन पढ़ने जाती है। टीचर्स कालोनी के सामने रोजाना एक मनचला किशोर छात्रा पर अश्लील फब्तियां कसता था।
विज्ञापन
रोजमर्रा किशोर की इन हरकतों से तंग आकर छात्रा ने अपने एक रिश्ते के भाई का सहयोग लेकर मनचले को सबक सिखाने की ठान ली। बृहस्पतिवार को छात्रा अपने रिश्ते के भाई के साथ ट्यूशन पढ़ने के लिए निकली। छात्रा ने अपने भाई को कुछ फासला रखा। इसी बीच जब छात्रा टीचर्स कालोनी के पास पहुंची तो वहां पहले से मुस्तैद रोजाना की तरह मौजूद किशोर ने छात्रा पर अश्लील फब्तियां कस दीं। ये देख छात्रा के भाई ने मनचले किशोर को पकड़ लिया।
विज्ञापन
छात्रा भी आपा खो बैठी। मनचले की धुनाई लगाते हुए थाने ले गई और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। छात्रा का आक्रोश इस कदर था कि छात्रा पुलिस के सामने भी मनचले की धुनाई लगाती रही। छात्रा पुलिस कर्मी की बेटी बताई जा रही है।